Breaking News

ऐपवा जिला स्तरीय कार्यकर्ता कि बैठक आयोजित।

ऐपवा जिला स्तरीय कार्यकर्ता कि बैठक आयोजित।

दरभंगा में आयोजित 8वां राज्य सम्मेलन की तैयारी ओर विचार विमर्श।

आजादी के 75 साल बादः भी महिलाये दोयम दर्जे की नागरिक है – शशि यादव

दरभंगा अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ऐपवा दरभंगा जिला स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता की बैठक भाकपा(माले) जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर ऐपवा राज्य सचिव शशि यादव, भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव मौजूद थे। बैठक की अद्यक्षता जिला अध्यक्ष साधना शर्मा ने किया।

इस मौके पर ऐपवा राज्य सचिव शशि यादव ने आजादी के 75 साल बाद भी महिलाएं देश में दोयम दर्जे की नागरिक हैं। महिलाओं को कम मजदूरी मिलता है। घर के अंदर से लेकर कार्यस्थल तक महिलाएं शोषण का शिकार होती हैं। पुलिस, थाना, समाज से लेकर अधिकारी तक उन्हें हिकारत की दृष्टि से देखते हैं। महिलाओं से संबंधित विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितता एवं भ्रष्टाचार व्याप्त है. चाहे डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस समेत खाद्य पदार्थों की महंगाई हो या फिर वासभूमि, पर्चा, आवास का आभाव, महिलाएं ही प्रताड़ित होती है। कानून- व्यवस्था में गिरावट हो या फिर सांप्रदायिक उन्माद, इसका भी शिकार अधिकतर महिलाएं ही होती रही है। किसान के उत्पाद को अडानी- अंबानी के हवाले किया जा रहा है। किसानों से सस्ते में उत्पाद खरीदकर निजी कंपनी महंगे दर पर बेच रही है। माईक्रोफाईनेंस कंपनी एवं समूह उंचे व्याज लेकर महिलाओं का शोषण कर रही है। ऐसी स्थिति में महिलाओं की समस्याओं को सुनना एवं उसका हल कराना, महिलाओं में एकता बनाना, एक बैनर के नीचे संगठित करना, प्रेम, बहनापा, बराबरी और सम्मान के लिए उन्हें संघर्ष के रास्ते पर प्रेरित करना आज महिला संगठन का फौरी कार्यभार है, और ऐपवा इसे पूरा करने में दिलोजान से लगी है। जररूत है संगठन का गांव, टोला, वार्ड स्तर से नगर, जिला तक जाल बनाने की निर्णायक संघर्ष की ओर कदम बढ़ाया जा सके। उन्होंने दरभंगा वासियों से ऐपवा के 8वां राज्य सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।

वही भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने राज्य सम्मेलन तैयारी की समीक्षा में बोलते हुए कहा कि पूरे जिले में राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर जोर बढ़ाना होगा। और गांव-गांव में महिलाओं के बीच प्रचार अभियान को मजबूत बनाना होगा।

बैठक में जिला सचिव शनिचरी देवी, रानी सिंह, ओणम कुमारी, सबा रौशनी,रानी शर्मा, बसंती देवी, हसीना खातून, शोभा देवी, आरती देवी, अनुपम कुमारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थीं।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …