Breaking News

रजवाड़ा कांड को लेकर भाकपा(माले) ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन।

 

रजवाड़ा कांड को लेकर भाकपा(माले) ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन।

हाई कोर्ट के नोटिस को गलत तरीके से इस्तेमाल कर गरीबो के घर को तोड़ा गया – बैद्यनाथ यादव

दरभंगा मनीगाछी नेहरा ओपी कांड संख्या 177/2022 के गलत तरीके से माले नेता पप्पू खान सहित अन्य को फसाने के खिलाफ आज दरभंगा एसएसपी, पुलिस महानिरीक्षक दरभंगा प्रक्षेत्र दरभंगा को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से कहा प्रशंगधीन कांड के प्राथमिकी को पढ़ने से यह ज्ञात होगा कि घटित घटना ग्राम रजवाड़ा राघोपुर में पीडब्ल्यूडी सरक किनारे जो भूमिहीन लोग घर बनाकर राह रहे थे उनसे मननीय उच्च न्यालय पटना द्वारा एमजेसी न- 110/18में पारित आदेश दिनांक 04/08/2022 के आलोक में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण खाली कराने के दौरान बताया गया है।
इस संबंध में भाकपा(माले) के कहना है कि एमजेसी 110/2018 ने माननीय उच्च न्ययालय द्वार अतिक्रमण खाली कराने का आदेश पारित नही किया गया था बल्कि माननीय न्यायालय में जिला पदाधिकारी दरभंगा को निर्देश दिया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में भूमिका की वीडियोग्राफी करवा कर इन संबंध में न्यायालय में ससमय दाखिल करे।
उपरोक्त आदेश के बाबजूद भी प्रशासन ने स्थल पर अतिक्रमण हटाने का प्रक्रिया प्रारंभ किया वहां पर हमारी पार्टी भाकपा(माले) के कोई नेता कार्यकर्ता उपस्थित नही थे। हमलोगों ने अपने जांच के क्रम पाया कि 3 बजे तक 90 प्रतिशत घर खाली हो गया था महज 2-4 घर ही बचे थे कि संजीव कुमार झा एवं अन्य विरोधी लोगो ने बलबा करवाने की नीयत से अफवाह फैलाया की एक बच्चा पेर से दब कर मर गया है कि लोग उग्र हो गए और बलबा हो गया। पुलिस ने भी बल प्रयोग किया। इस घटना में एक चालक की मौत हो गई।
अब इस घटना के बाद स्थानीय लोगो नेभाकपा(माले) के विरोधी लॉगो के प्रभाव में आकर माले नेताओ को इस मामले में फ़साने का प्रयास जारी हैं।
पुलिस के द्वारा भाकपा(माले) सदर प्रखंड कार्यालय पर छापेमारी कर काफी नुकसान पहुचाया गया। पार्टी के जिला कमिटी सदस्य पप्पू खान को मुजफ्फरपुर से लौटने के क्रम में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
यह बात सही है कि भाकपा(माले) बिहार सरकार के समक्ष भूमिहीनों को 3 डिसमिल जमीन वास की जमीन देने की मांग करती रही है। साथ ही बैकल्पिक मांग के साथ भूमिहीनों को उसका घर उजाड़ने का शांतिपूर्ण विरोध करती रही है।

भाकपा(माले) ने एसएसपी व आईजी से मांग किया है कि नेहरा ओपी कांड संख्या 177/22 की उच्च स्तरीय जांच करवाया तथा भाकपा(माले) सहित अन्य निर्दोष लोगों को इस कांड से बरी किया जाय, इस घटना में पेड़ से दब कर मर जाने का अपवाह फैलाने वाले को चिन्हित कर करवाई किया जाय, भाकपा(माले) सदर प्रखंड कार्यालय पर छापेमारी करने वाले तथा महिलाओ से दूर्यव्यहार करने वाले पुलिस करवाई किया जाय, भाकपा(माले) विरोधी राजनैतिक पार्टियोबके प्रभाव में आकर पुलिसिया करवाई पर रोक लगाने, तथा दहसत का माहौल समाप्त करने, उजारे गए लोगों को जीने का वैलकपिक व्यवस्था किया जाय तथा घटना में मृत पुलिस गाड़ी ड्राइवर को मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग की गई है।

ज्ञापन देने वाले में भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, जिला अध्यक्ष अकबर रजा शामिल थे।

माले नेताओ में सरकार से मांग किया कि अभी तक मनीगाछी सीओ पर कोई करवाई नही की गई है। इसको लेकर जल्द ही कोई फैशला लिया जाएगा।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …