Breaking News

भव्य आकर्षण का केंद्र बनेगा इस बार बालू घाट दुर्गा मंदिर

भव्य आकर्षण का केंद्र बनेगा इस बार बालू घाट दुर्गा मंदिर

● मां दुर्गा की बनाई जाती है भव्य प्रतिमा

●भव्य सजावट भी करती है आकर्षित

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बालूघाट दरभंगा विगत 1993 ईस्पि से यहां लगातार बड़े धूमधाम से पूजा होते हुए आ रही है। और यहां मा दुर्गा का भव्य स्वरूप वैष्णवी देवी के रूप में दिया जाता है। यहां मूर्ति का स्वरूप बंगाल के कलाकारों के द्वारा दी जाती है। और यहां आकर्षक स्वरूप मां की प्रतिमा बनाई जाती है। जो कि भव्य स्वरूप में माता के दर्शन करने को लेकर यहाँ दूर दूर से भक्त आते हैं। यहां जिला प्रशासन के द्वारा 2013 और 2017 में तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। और 2021 में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यहां भव्य कलश शोभायात्रा की अद्भुत झांकी निकाली जाती है। जो कि 450 के एवरेज में कुंवारी कन्याएं यहां कलश शोभायात्रा में भाग लेती हैं। इस वर्ष सजावट शिल्प कलाकारों के द्वारा किया जा रहा है।
वहीं इस पूजा के महासचिव शत्रुघ्न प्रसाद यादव उर्फ ( नारद जी) , सचिव रामचंद्र साह , उपसचिव सागर कुमार सन्नी , अध्यक्ष राजू सहनी , कोषाध्यक्ष आनंद कुमार साह , कलश प्रभारी राजीव कुमार , मिथिलेश पूर्वे इत्यादि दुर्गा पूजा समिति के कार्यकर्ताओं का पूरा सहयोग और मोहल्ले वासी एवं मिथिलांचल वासी का सहयोग भरपूर मिलता है। मालूम हो कि बालू घाट दुर्गा मंदिर परिसर में कोरोना के पूर्व के वर्ष भी विभिन्न तरह की सजावट से मंदिर प्रांगण में संगीतमय वातावरण में पूजा की गई थी. पूजा समिति की ओर से पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ दुर्गा मां की पूजा की तैयारी शुरू हो चुकी है विगत 3 महीनों से वही दुर्गा पूजा आते ही समिति के सदस्य अनुष्ठान पूर्वक माता की आराधना में अपने कार्य के निर्माण को लेकर सक्रिय हो चुके है।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …