Breaking News

दोनार से टीनहीं पुल तक नाला निर्माण कार्य बंद होने पर एमएसयू और मोहल्लावासी करेंगे सांकेतिक आंदोलन 

दोनार से टीनहीं पुल तक नाला निर्माण कार्य बंद होने पर एमएसयू और मोहल्लावासी करेंगे सांकेतिक आंदोलन

सोमवार को होगा आंदोलन काम पूरा नहीं होने पर विधायक सांसद के खिलाफ लोग खोलेंगे मोर्चा
05 जुलाई सोमवार को मिथिला स्टूडेंट यूनियन और गांधीनगर कटरहिया मोहल्लावासी मिलकर दोनार से टीनहीं पुल तक नाला निर्माण कार्य बंद होने पर सांकेतिक आंदोलन करेंगे इस बाबत एमएसयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह स्थानीय युवा अमन सक्सेना ने कहा हमारे आंदोलन के फलस्वरुप 15 साल से नाला निर्माण का इंतजार कर रहे लोगो का सब्र पिछले साल जुलाई महिना में खत्म हुआ आंदोलन को देखते हुए नाला निर्माण कार्य शुरू किया गया लेकिन काम काफी धीमी गति से आगे बढ़ता रहा और लगभग एक साल निर्माण कार्य होने के बाबजूद अभी भी 1 किलोमीटर से ज्यादा निर्माण कार्य बचा हुआ है लेकिन एक बार फिर से नाला निर्माण का काम बंद कर दिया गया हैं इस बाबत जब कांट्रेक्टर से बात किया गया तो कहा गया हमें विभाग से पैसा नहीं मिला हैं जब तक पैसा नहीं मिलेगा तब तक काम शुरू नहीं होगा जिसको देखते हुए हम लोगों ने एक बार फिर से क्रांति के रास्ते को अपना लिया हैं सोमवार को 11 बजे से शिव हनुमान मंदिर मोर पर इस बाबत एक दिवसीय सांकेतिक धरना का आयोजन किया गया हैं स्थानीय विकाश चौधरी चन्दन झा बाबुल राज सुधीर मण्डल नटवर शर्मा गोलू राजीव कुमार समेत कई वक्ताओ ने कहा इस आंदोलन के माध्यम से हम स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक व्यस्था में बैठे लोगो से अपील करना चाह रहे हैं की जल्द से जल्द नाला का काम फिर से शुरू कर नाला निर्माण का कार्य पूरा किया जाए हम किसी भी सूरत में अगले साल 2023 में जल-जमाव की समस्या को नहीं देखना चाहते हैं अगर सही तरीके से काम किया जाए तो 1 महीना में नाले का निर्माण किया जा सकता हैं लेकिन नेताओं की इक्षा शक्ति नहीं होने के कारण अब तक नहीं हो सका हैं पिछले 20 सालो से हमलोग जलजमाव की समस्या को झेल रहे हैं बारिश के दिनों में हमारे घरों में नाले का पानी घुसा रहता हैं 4 महीना तक हमें सड़को पर नाले के पानी में चलना होता हैं नेता चुनाव में आते हैं हर साल नाला बनाने की बात कह कर चिर निद्रा में सो जाते हैं नाले का काम का बंद हुआ लगभग 2 सप्ताह होने को जा रहा हैं लेकिन एक बार विधायक हो सांसद हो वार्ड पार्षद हो मेयर हो या नगर आयुक्त हो कोई पूछने तक नहीं आया की आखिर नाला निर्माण कार्य क्यों रोका गया खेर अब हमें इन लोगो की जरुरत भी नहीं हैं गांधीनगर कटरहिया के लोग आंदोलन करना सिख चुके हैं एक बार नहीं कई बार आंदोलन कर हमलोगो ने इन निकम्मा प्रतिनिधियों को बताने का काम किया हैं की अब आपकी जरुरत नहीं हैं हम खुद लड़कर अपना हक़ लेना जानते हैं अगर सांकेतिक आंदोलन के बाद भी नाला निर्माण कार्य शुरू नहीं होता हैं तो आगे हमलोग और भी उग्र आंदोलन करने का काम करेंगे विधायक सांसद के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे अगर जरुरत पड़ा तो हजारों लोगो के साथ निगम कार्यालय और जिलाधिकारी कार्यालय को घेरने का भी काम करेंगे लाखों लोग इस नाला से प्रभावित हैं दरभंगा के कुल मिलाकर 10-12 वार्ड के लोग इस नाले के कारण नरकीय जीवन बिताने को मजबूर हैं अब सोमवार को फिर से आंदोलन शुरू होगा और ये आंदोलन तब तक चलता रहेगा जब तक नाला निर्माण कार्य पूरा नहीं कर लिया जाता हैं

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …