Breaking News

9 सितंबर को सीपीआई नगर परिषद् का होगा सम्मेलन

9 सितंबर को सीपीआई नगर परिषद् का होगा सम्मेलन

9 सितंबर को सीपीआई नगर सम्मेलन में बिजली, जल निकासी और सड़क की समस्याओं को लेकर जनसंघर्ष की बनेगी रणनीति

दरभंगा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) नगर परिषद् की बैठक कामरेड अखिलेश चौधरी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें 11 सदस्यीय नयी संयोजन समिति का गठन किया गया। वहीं सर्वसम्मति से संयोजन समिति के संयोजक रामनाथ पंजियार सह संयोजक पवन चौधरी, मोहम्मद नजिउल्लाह को चुना गया। साथ ही नगर निगम क्षेत्र के सभी ज्वलंत समस्याओं पर ध्यान पूर्वक चिंतन कर आगे की रणनीति बनाई गई और आने वाले नगर निगम के चुनाव में भी सभी वार्ड से अपना प्रत्याशी खड़ा करने व मेयर एवं डिप्टी मेयर के पद पर भी वाम जनवादी गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया। वही संगठन को मजबूत करने हेतु 9 सितंबर को चुनाभट्टी में नगर परिषद का सम्मेलन किया जाएगा। जिसमें नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों से पार्टी के प्रतिनिधि शामिल होकर जन संघर्ष व आगामी चुनाव की रणनीति को विस्तार पूर्वक चर्चा कर नऐ नेतृत्व का चुनाव करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए नगर परिषद के प्रभारी व पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य राजीव कुमार चौधरी ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो जनमानस के हित में काम कर रही है। पार्टी इस शहर के अंदर पूर्व से ही काफी मजबूती से लोगों की आवाज बनती आ रही है। वहीं कई बार शहरी विधानसभा का भी प्रतिनिधित्व पार्टी कॉमरेड किए हैं। दरभंगा शहर कामरेड राम बल्लभ जलान के संघर्षों की भूमि रही है। पार्टी आम लोगों को एकजुट कर इन समस्याओं के खिलाफ संघर्ष को और तेज करेगी। बैठक को पवन कुमार चौधरी, वरुण कुमार झा, प्रो० महेश ठाकुर, मोहम्मद नजिउल्लाह, अधिवक्ता मानस सिंह, रामनाथ पंजियार, सुरेन्द्र नारायण मिश्र, शरद कुमार सिंह, कान्ति सिंह, कुन्दन, रामबाबू कुमार यादव, शंकर कुमार यादव, प्रशंनजीत प्रभाकर, रविरंजन प्रसाद, आदित्य कुमार, भास्कर कुमार, विकास कुमार, रवि कुमार सिंह, मनीष कुमार, प्रशांत कुमार ठाकुर आदि ने संबोधित किया।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …