Breaking News

रजवाड़ा की घटना को जांच करने पहुँचे भाकपा(माले) विधायक दल के उप नेता सत्यदेव राम

रजवाड़ा की घटना को जांच करने पहुँचे भाकपा(माले) विधायक दल के उप नेता सत्यदेव राम

गरीबो के घर को साजिश के तहत तोरा व लूटा गया है, और ज्यादडती हुई है, जिला प्रशासन है जिम्मेवार – सत्यदेव राम

उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर रजवाड़ा घटना की उच्चस्तरीय जांच की करेंगे मांग, संजीव झा पर दर्ज हो 302 का मुकदमा – भाकपा(माले)

पप्पू खान के परिवार से मिले भाकपा(माले) विधायक, न्याय का दिलाया भरोसा

दरभंगा रजवाड़ा गांव में सैकड़ो दलित परिवार बिना नोटिस दिए उजाड़ने व लूटने, झूठे मुकदमे में पप्पू खान की गिरफ्तारी की जांच करने, रजवाड़ा मामले की हकीकत को जानने-समझने के उद्देश्य से भाकपा माले विधायक दल के उपनेता सत्यदेव राम, भाकपा माले के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, भाकपा माले के राज्य कमिटी सदस्य नेयाज अहमद के नेतृत्व में एक टीम घटना स्थल पर पहुँचकर जायजा ली।

भाकपा माले के विधायक दल के उपनेता सत्यदेव राम ने कहा कि उक्त घटना स्थल पर पहुँचने पर देखने से लग रहा है कि गरीबों के साथ जबरदस्त अत्याचार हुआ है। गरीबों के घरों को बिना नोटिस के अचानक पुलिस दमन के जरिए उजाड़ देना यह सीधे तौर पर मानवाधिकार का उल्लंघन है।

इस पूरे मामले में जिला प्रशासन ने एकतरफा आयें कोर्ट के आदेश को बिना पढ़े, जाने समझे जल्दीबाजी में पुलिस के द्वारा गरीबों के साथ अमानवीय व्यवहार कर गरीबों पर पुलिस दमन की कार्यवाई की गई है।

उजाड़े गए गरीबों की दैनिक जीवन की जरूरी सामानों को तोड़फोड़ करके बर्बाद कर दिया गया है। पुलिस दमन के भय से ग्रामीणों ने अपना सारा सामान उक्त स्थल पर ही छोड़ दिया है। उक्त स्थान पर पाया गया कि बक्सा में ताला लगा है। कंडी टूटी हुई है। जिससे यह जाहिर होता है कि उक्त घटना पर जो भी जरूरी उनकी कीमती सामान मौजूद था उसको लूट लिया गया है।

रजवाड़ा के स्थानीय ग्रामीणों में भय का माहौल है। प्रशासन के भय से ग्रामीण उक्त स्थल से पलायन कर चुके है। हमारी पार्टी किसी भी कीमत पर गरीबों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था किये उजाड़े जाने की घटना को बर्दास्त नहीं करेगी।
वही जिला प्रशासन के द्वारा रजवाड़ा मामले में भाकपा माले के नेताओं को फ़साना ओछी मानसिकता को दर्शाता है। वही भाकपा माले सदर कार्यालय पर आधी रात में कार्यालय के गेट को तोड़ कर उत्पात मचाया गया

विधायक सत्यदेव राम ने कहा कि रजवाड़ा कांड के मुख्य दोषी संजीव झा को बनाते हुए 302 का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। साथ ही साथ रजवाड़ा कांड की उच्चस्तरीय जांच, माले नेता को राजनीतिक दबाब में फ़साने व गरीबो को पुनः बसाने, दलित-गरीबों सहित भाकपा माले नेताओं पर दर्ज झूठे मुकदमे की वापसी हो और माले के युवा नेता पप्पू कहां की बिना शर्त रिहा करने की मांग को मुख्यंमत्री से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार उच्चस्तरीय जांच नही करवाती है तो भाकपा(माले) सरक से लेकर सदन तक आवाज को बुलंद किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक जी पप्पू खान के परिजन से मिले, सदर पार्टी कार्यालय पर जाकर कार्यालय का निरीक्षण किये है।

इस अवसर पर विनोद सिंह, प्रिंस राज, राजेन्द्र दास, सुरेंद्र पासवान, देवेंद्र चौधरी, मोहम्मद जमशेद, रंजन प्रसाद सिंह, मयंक कुमार, संदीप कुमार,हरिश्चन्द्र पासवान सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

 

Check Also

 • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण… 

🔊 Listen to this   • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण…   …