Breaking News

शिक्षक दिवस पर पीजी मैथिली विभाग के शोधार्थियों ने शिक्षकों को किया सम्मानित

शिक्षक दिवस पर पीजी मैथिली विभाग के शोधार्थियों ने शिक्षकों को किया सम्मानित

शिक्षक दिवस के अवसर पर सोमवार को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर मैथिली विभाग में पीएटी 2020 के शोधार्थियों ने शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विभाग के शिक्षकों का शोधार्थियों की ओर से पाग, चादर, माला व कलम भेंट कर सम्मान किया गया। मौके पर मैथिली के वरीय शिक्षक सह दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्रो अशोक कुमार मेहता ने शिक्षक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दुनिया में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं, जिसने गुरु से ज्ञान नहीं लिया हो। यह ज्ञान कितना महत्वपूर्ण है यह गुरु के प्रति शिष्य द्वारा प्रदर्शित सम्मान के भाव से स्वतः परिलक्षित होता है। उन्होंने शोधार्थियों द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम के लिए धन्यवाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रो नारायण झा ने कहा कि शिक्षक दिवस का महत्व प्रत्येक विद्यार्थी व शिक्षक के जीवन में महत्वपूर्ण होता है। जिस तरह शिक्षक के बिना जीवन को सरल नहीं बनाया जा सकता है और ना ही जीवन को सही दिशा और दशा दी जा सकती है। ठीक उसी प्रकार गुणवान शिष्य के अभाव में शिक्षक महत्वहीन हो जाते हैं। प्रो दमन कुमार झा ने कहा कि हम चाहे जीवन के किसी पड़ाव पर क्यों न खड़े हों, शिक्षक की आवश्यकता सबको पड़ती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पीजी मैथिली विभाग के अध्यक्ष प्रो रमेश झा ने कहा कि शिक्षक दिवस गुरु-शिष्य परंपरा को जीवंत बनाये रखने का एक सशक्त माध्यम है। किसी शिक्षक को अपने जीवन में सर्वाधिक खुशी तभी मिलती है जब उनका शिष्य अपनी उपलब्धियों से दुनिया में उनका नाम रोशन करता है। मौके पर उपस्थित एमएलएसएम कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य डा अनिल कुमार झा ने अपने संबोधन में शोध कार्य में शोध निर्देशक के रूप में गुरु के महत्व को रेखांकित करते हुए शिक्षक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला।
शोधार्थी प्रवीण कुमार झा व सृष्टि अंशुमान के संयुक्त संचालन में आयोजित कार्यक्रम में विभाग के शिक्षकेत्तर कर्मियों को भी सम्मानितकिया गया। धन्यवाद ज्ञापन भाग्य नारायण झा ने किया। इस अवसर पर निखिल कुमार,कौशल झा, मोहन मुरारी, पुरुषोत्तम कुमार, अपर्णा चौधरी, प्रीति, मधु, राज्यश्री, दीपक कुमार, नीतू कुमारी, मिथिलेश चौधरी, दीपेश कुमार, नीतीश कुमार, अमित कुमार झा, लालबाबू सहनी, पवन कुमार, पुरुषोत्तम झा, नवल कुमार महतो, संतोष कुमार ठाकुर, मनीष कुमार, अरुण ठाकुर, विजय कुमार प्रभात, अनुपम आदि मौजूद थे।

Check Also

 • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण… 

🔊 Listen to this   • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण…   …