दरभंगा क्षेत्र के विधायक और बिहार सरकार के मंत्री ललित कुमार यादव से उनके दरभंगा स्थित आवास पर डिवीजनल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के एक प्रतिनिधिमंडल मिले ।
प्रतिनिधिमंडल में चैंबर के अध्यक्ष अजय कुमार पोद्दार, प्रधान सचिव सुशील कुमार जैन, सचिव अभिषेक चौधरी, कोषाध्यक्ष मुकेश खेतान एवम वरीय सदस्य बिनोद साह जी थे जिन लोगों ने मन्त्री महोदय का बुके और चादर देकर सम्मान किया।
प्रतिनिधिमंडल ने मन्त्री महोदय से इन दिनों बिजली की दिन प्रतिदिन खराब होती व्यवस्था पर अपनी चिंता प्रकट की और उसके उचित समाधन की मांग की।इसके साथ ही उनसे दरभंगा की अन्य बहुत सारी समस्यायों पर विशेश ध्यान देने का अनुरोध किया।मन्त्री महोदय ने यह विश्वाश दिलाया कि आने वाले समय में साथ बैठकर हमलोग समय समय पर विभिन्न समस्यायों पर बातें करते रहेंगे और विकाश की गति को तीव्र करेंगे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal