Breaking News

उत्पाद आयुक्त ने की मद्यनिषेध अभियान की समीक्षा

उत्पाद आयुक्त ने की मद्यनिषेध अभियान की समीक्षा

दरभंगा उत्पाद आयुक्त और निबंधन महानिरीक्षक, बिहार बी. कार्तिकय धनजी के द्वारा दरभंगा जिला अतिथि गृह में जिलाधिकारी राजीव रौशन, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार, उत्पाद अधीक्षक ओम प्रकाश के साथ दरभंगा में चलाए जा रहे मद्य निषेध अभियान की समीक्षा की गयी।
समीक्षा में पाया गया कि दरभंगा में अभियान बहुत ही सुचारु रुप से चलाया जा रहा है। उन्होंने उत्पाद अधीक्षक को इसमें और तेजी लाने का निर्देश दिया।
इसके उपरान्त उनके द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के दौरान जिला अवर निबंधन पदाधिकारी को कई निर्देश दिए गए।
तदोपरान्त उन्होंने उत्पाद कार्यालय का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर जिला अवर निबंधन पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक एवं संबंधित अधिकारी गण उपस्थित थे।

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …