Breaking News

एपवा राज्य सम्मेलन की तैयारी अंतिम चरण में – साधना

 

एपवा राज्य सम्मेलन की तैयारी अंतिम चरण में – साधना

महिलाओं के अधिकार की रक्षा के लिए प्रतिवाद 10 सितंबर : शशि

दरभंगा एपवा जिला अध्यक्ष साधना शर्मा व जिला सचिव शनिचरी देवी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि लहेरियासराय केशव विवाह भवन पंडासराय में 10 – 11 सितंबर को एपवा का 8 वां राज्य सम्मेलन आयोजित किया गया है इसकी तैयारी में शहर से देहात में आम लोगों से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो रहा है। टीम में शशि यादव, साधना शर्मा, रानी शर्मा, बसंती देवी, शिवन यादव, कामेश्वर पासवान, देवेन्द्र कुमार अगुवाई कर रहे है। एपवा राज्य सचिव शशि यादव भी कैम्प कर तैयारी में जुटीं है । इस मौके पर बहादुरपुर में आशा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा की महिलाओं के अधिकार की रक्षा की लड़ाई चल रही है भाजपाई एजेंडा को लागू करने व लड़कियों को ड्रेस पहनकर स्कूल जाने पर बात हो रही है बलात्कार जैसे घटनाओं में ब्राह्मण को माफी दी जा रही है हम आंदोलन कारी ऐसे संस्कार वाला राज्य व देश नही बनने देंगे और संघर्ष तेज कर इंसाफ दिलाने की गारंटी के लिए सरकार प्रशासन को बाध्य होना पड़ेगा। नेताओं ने बताया कि 10 सितंबर को लहेरियासराय स्टेशन से महिलाएं प्रतिवाद मार्च निकालकर स्किम वर्कर ,महिला उत्पीड़न रोकने ,चिरलंवित मांगो को पूरा करने की आवाज बुलंद करेगी ।मार्च में स्किम वर्कर ,छात्रा, महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम सभा की जा रही है । राज्य सम्मेलन से दरभंगा सहित मिथिलांचल में महिला आंदोलन की मजबूती मिलेगी।

प्रिंस राज – भाकपा(माले) जिला कार्यालय।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …