Breaking News

समस्तीपुर कॉलेज में शैक्षणिक प्रशासनिक अराजकता के खिलाफ छात्र-छात्राओं कुलसचिव से मिले 

समस्तीपुर कॉलेज में शैक्षणिक प्रशासनिक अराजकता के खिलाफ छात्र-छात्राओं कुलसचिव से मिले

समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग के कमरा मनोविज्ञान विभाग को वापस हो अन्यथा होगा आन्दोलन – छात्र-छात्रा

दरभंगा समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के मनोविज्ञान विभाग के कमरा को विभाग एवं छात्रों को बिना बताए हुए ही दूसरे विभाग को हस्तगत कर दिए जाने एवं शैक्षणिक प्रशासनिक अराजकता के खिलाफ आज दर्जनों छात्र-छात्रा आज मिथिला विवि के कुलसचिव से मिलकर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है शैक्षणिक प्रशासनिक अराजकता दूर करने एवं मनोविज्ञान विभाग के कमरा वापस करने, समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के प्रभारी प्रधानाचार्य को स्थानांतरण करने, महिला शिक्षिका के साथ महाविद्यालय में अभद्र टीका टिप्पणी करने वाले बड़सर प्रो. पर कार्रवाई व महिला उत्पीड़न के देख रेख के लिए महाविद्यालय में महिला सेल का स्थापना करते हुए मनोविज्ञान विभाग का कमरा पुनः उपलब्ध की मांग किया है ताकि मनोविज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं का पढ़ाई सुचारू रूप से संचालित हो सके।

वहीं दर्जनों छात्र – छात्राओं ने कुलसचिव से आग्रह करते हुए कहा कि यदि समस्तीपुर कॉलेज की आंतरिक समस्याओं का समाधान व मनोविज्ञान विभाग का कमरा वापस नहीं होता है तो हम लोग कॉलेज छोड़ने पर मजबूर होंगे और सामूहिक महाविद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र निर्गत कराए जाने को मांग की हैं।
कुलसचिव से मिलने वाले छात्रों में प्रशांत कुमार,रवि कुमार,मुन्ना कुमार,विभा कुमारी,नेहा कुमारी, कन्हैया कुमार,सुजाता कुमारी, आनंद कुमार, निक्की कुमारी, नीलम कुमारी, मनीषा कुमारी,त्रिलोकी सदा,रौशन राज इत्यादि थे।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …