Breaking News

विश्व साक्षरता दिवस पर  लायंस क्लब ऑफ़ दरभंगा टाउन के सदस्यों ने जी0एन 0गंज लहेरियसाराय स्थित बन्शीदास कन्या मध्य विद्यालय जाकर सफ़ेद बोर्ड,ग्रीन बोर्ड,मार्कर , डस्टर आदि उप्लब्ध करवाये.

विश्व साक्षरता दिवस पर  लायंस क्लब ऑफ़ दरभंगा टाउन के सदस्यों ने जी0एन 0गंज लहेरियसाराय स्थित बन्शीदास कन्या मध्य विद्यालय जाकर स्कूल अध्यापकों एवम स्कूल के बच्चों को प्रोत्साहित किया ताकि समाज के अधिक से अधिक बच्चों को शिक्च्छा से जोड़ा जा सके ।इस अवसर पर क्लब ने स्कूल की आवश्यकतानुसार उन्हें प्रयाप्त मात्रा में सफ़ेद बोर्ड,ग्रीन बोर्ड,मार्कर , डस्टर आदि उप्लब्ध करवाये और उन्हें आश्वाशन दिया कि क्लब निरंतर उनके सम्पर्क में रहेगी और उनकी जरूरत की सामग्री यथासंभव उपलब्ध करवाएगी।
क्लब की ओर से अध्यक्ष लायन अजय कुमार पोद्दार, उपाध्यक्ष लायन अनिल सिंह, वरीय सदस्य लायन पवन कुमार सुरेका, सचिव लायन अभिषेक चौधरी , सदस्यगण लायन ललिता देवी पोद्दार ,लायन सोनू जैन , लायननीतू चौधरी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
कार्यक्रम के संयोजक लायनअमर नाथ सिंह ने इस अवसर पर शिक्ष्चा के क्षेत्र में क्लब की भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से बतलाया।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …