आइसा का आज छठा दिन सदस्यता अभियान जारी। आइसा कार्यकारी महासचिव ने सदस्यता अभियान में लिया भाग।

आइसा का आज छठा दिन सदस्यता अभियान जारी।

आइसा कार्यकारी महासचिव ने सदस्यता अभियान में लिया भाग।

नई शिक्षा नीति के खिलाफ जोरदार आवाज उठाना वक्त की मांग है – प्रसेनजित

दरभंगा

नफरत नही अधिकार चाहिए, शिक्षा और रोजगार चाहिए, उच्च शिक्षा के गिरते स्तर व नई शिक्षा नीति 2020 के खिलाफ आज आइसा का सदस्यता अभियान सीएम साइंस कॉलेज में छठा दिन जारी रहा। आज के सदस्यता अभियान में आइसा के कार्यकारी महासचिव प्रसेनजित, आइसा जिला सचिव मयंक कुमार यादव, जिला अध्यक्ष प्रिंस राज, संदीप कुमार, राजू कर्ण शामिल थे।

बड़ी संख्या में छात्र – छात्रा आइसा से जुड़ी हुई है।

इस अवसर पर आइसा के कार्यकारी महासचिव प्रसेनजित ने कहा कि आज नई शिक्षा नीति लेकर देश में पुनः मनुस्मृति थोपने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि मोदी शासन के बीते 8 वर्षों में उच्च शिक्षा पर लगातार हमला जारी हैं। उन्होंने कहा कि तथा कथित स्वयत्तता के आर में एन ई पी के माध्यम से उच्च शिक्षा में सरकारी अनुदान को खत्म करने का लक्ष्य लिया गया। यूजीसी आधारित अनुदान के उलट संस्थानों को हेफा जैसी संस्थाओं तथा स्वजनित संसाधनों पर निर्भर रहने के लिए बाध्य किया जा रहा हैं।
आगे उन्होंने कहा कि आज नई शिक्षा नीति के खिलाफ मिथिलांचल के बुद्धिजीवियों छात्र-नौजवानों को मिलकर आन्दोलन तेज करने की जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि आज नई शिक्षा नीति के खिलाफ जोरदार आवाज उठाने की जरूरत है। और आइसा जैसे संगठन को मजबूत करने की जरूरत हैं। उन्होंने छात्र-छत्राओ से आइसा से जुड़ने की अपील की।

प्रिंस राज – जिला अध्यक्ष, आइसा

Check Also

• बिहार दिवस के अवसर पर चयनित अभ्यर्थियों को प्रदान किया गया नियुक्ति/ नियोजन पत्र… 

🔊 Listen to this • प्रेक्षागृह में आज मनाया गया 114वाँ बिहार दिवस का भव्य …