Breaking News

बच्चे व युवा देश के भविष्य नही बल्कि वर्तमान है – चंद्रशेखर झा

बच्चे व युवा देश के भविष्य नही बल्कि वर्तमान है – चंद्रशेखर झा

ग्राम पंचायत राज रामभद्रपुर अंतर्गत एकमात्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामभद्रपुर के बच्चे को प्रखंड स्तरीय विद्यालयी प्रतियोगिता तरंग अंतर्गत निबंध विधा में शिखा कुमारी व सामान्य क्विज में सत्यम कुमार ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर विद्यालय और पंचायत का नाम प्रखंड स्तर पर रौशन किया इसी उपलक्ष्य में मुखिया चंद्रशेखर झा उर्फ कन्हाई झा के द्वारा प्रशस्ति पत्र, राशि एवं मोमेंटो से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए मुखिया चंद्रशेखर झा ने कहा की बच्चे व युवा देश के भविष्य नही बल्कि वर्तमान है आज विभिन्न तरह प्रतियोगिताओं चाहे खेल कूद हो या फिर शैक्षणिक परिसर हर जगह अपनी प्रतिभाओं को लोहा मनवाकर जिस तरह से अपने परिवार, समाज, पंचायत और देश का नाम विश्वपटल पर बढ़ा रहे यह निश्चित ही समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिवसुंदर चौधरी, शिक्षक नीतीश कुमार, रंजीत राम, रोजी कुमारी, शालिनी कौशल, सचिव रानी देवी, लालबहादुर मंडल, रामलखन झा, हरिओम झा, लक्ष्मी झा, कमल झा, छोटू मंडल, ईश्वर झा, नारायण झा, कृष्णानंद झा, सत्यम झा, सहित सैकड़ों छात्र छात्रा उपस्थित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …