विवि अपनी नाकामी छुपाने के लिए छात्रो पर कर रही है प्राथमिकी – आइसा
छात्रो पर दमन की आइसा ने की निंदा।
आइसा
ने पुनः निजी डाटा सेंटर को हटाने तथा विवि के डेटा सेंटर खोलने की मांग।
दरभंगा आइसा जिला सचिव मयंक कुमार यादव, जिला अध्यक्ष प्रिंस राज ने एक प्रेस विज्ञपति जारी करते हुए कहा है कि मिथिला विवि प्रशासन अपनी गलती छुपाने के लिए आज छात्रो पर दमन कर रही है। आइसा नेताओ में छात्रो पर दमन की कड़ी निंदा की है। आइसा नेताओ ने कहा कि आज विवि में निजी डेटा सेंटर के लिए लगातार विवि बदनाम हो रही है। फिर भी विवि प्रशासन निजी कंपनी को टेंडर देने से बाज नही आ रही है।
निजी कंपनी के द्वारा पिछले दिनों भी कई तरह की गलतीं सामने आती रही है। लेकिन फिर भी विवि प्रशासन अपने गलत कार्यो से बाज नही आ रही है। आइसा नेताओ ने कहा कि आखिर कैसे किसी एडमिट कार्ड में महामहिम कुलाधिपति का फोटो आ जाता है। क्या निजी सेंटर के द्वारा एडमिट कार्ड जारी करने से पहले एडमिटकार्ड को चेक नही किया जाता है। विवि के अंदर निजी डेटा सेंटर की मनमानी चरण पर है। छात्रो का काम नही होता है लेकिन दलालों का काम तुरंत हो जाता है। लेकिन विवि प्रशासन निजी डाटा सेंटर, दलालों पर करवाई करने के बजाय छात्र-छात्राओं पर करवाई हो रही है।
आइसा नेताओ ने पुनः पार्ट 3rd एडमिटकार्ड पूरे प्रकरण की जांच की मांग की है। साथ ही साथ पुनः निजी डेटा सेंटर के कांट्रेक्ट को रद्द करने की मांग की है।
आइसा नेताओ ने छात्रो पर किये गए दमनात्मक करवाई को वापस लेने की मांग की है। अन्यथा आइसा आन्दोलन को बाध्य होगी।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal