Breaking News

नरहैया में आगामी 6 नवम्बर से आयोजित होने वाली 2 दिवसीय वार्षिक अधिवेशन को ले हुआ ध्वजा रोहन

नरहैया में आगामी 6 नवम्बर से आयोजित होने वाली 2 दिवसीय वार्षिक अधिवेशन को ले हुआ ध्वजा रोहन

छातापुर के नरहैया वार्ड 9 में आगामी 6 नवम्बर से आयोजित होने वाली 2 दिवसीय सुपौल जिला 30 वाँ वार्षिक संतमत सत्संग के
अधिवेशन को ले भूमि पूजन व ध्वजा रोहन कार्यक्रम रविवार को
आयोजित किया गया। स्वामी कल्याण जी महाराज के सानिध्य में यह ध्वजा रोहन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें सुपौल संतमत सत्संग समिति के मंत्री प्रो. नागेश्वर विराजी, उप मंत्री शम्भू प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष राघोपुर निवासी बिमल कुमार, प्रसार मंत्री प्रकाश मेहता, समिति सदस्य वासुदेव यादव, मिरजवा संतमत आश्रम के स्वामी ब्रह्मानन्द जी महाराज, कल्याण बाबा माणिक बाबा, रघुनन्दन बाबा, धनंजय बैरागी, सियाराम ब्रह्मचारी, सुभक बाबा(बोरहा सिमरी) आदि समेत बड़ी संख्या में संत मत के अनुयायी भाग लिए। ध्वजा रोहन के दौरान अनुयायियों द्वारा सतगुरु महाराज के लगाए जा रहे जयकारे से क्षेत्रीय माहौल भक्तिमय बना रहा। ध्वजा रोहन के पुनीत मौके पर श्रद्धालु भक्तों व अनुयायियों को सम्बोधित करते हुए संतमत सत्संग समिति के मंत्री प्रो. नागेश्वर विराजी ने कहा कि सुपौल जिला संतमत सत्संग का 30 वाँ वार्षिक अधिवेशन छातापुर सदर पंचायत के नरहैया (तिलाठी) में 6 नवम्बर 2022 से होने जा रही है। जिसमे की 6 नवम्बर रविवार तथा 7 नवम्बर सोमवार तक दो दिवसीय सत्संग प्रवचन कार्यक्रम होना है ।जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में अखिल राष्टीय संतमत सत्संग के आचार्य महर्षि योगानंद परमहंस जी महाराज
स्वामी दिनेशानंद बाबा आदि सहित अन्य संत महात्माओं का आगमन होना है। जिसमे उन्होंने सभी श्रद्धालु को अधिक से अधिक संख्या में इस धार्मिक कार्य मे भाग लेकर अधिवेशन को सफल बनाने की बात कही। मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर भगत, अमित कुमार बहरखेर, अरविंद यादव (नेता जी), महेंद्र यादव, राजा भगत, संजय कुमार भगत, श्री कांत यादव, सुरेश यादव, अभिनंदन यादव, नारायण यादव, बिपिन यादव, पवन यादव, गजेंद्र यादव, इंदल यादव, अशोक यादव , अर्जुन यादव आदि समेत बड़ी संख्या में स्थानीय समाज के लोग थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …