Breaking News

 दरभंगा प्रधान डाकघर के डाकिया हॉल में अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ , डाकिया एवं एमटीएस  का द्विवार्षिक अधिवेशन

दरभंगा प्रधान डाकघर के डाकिया हॉल में अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ , डाकिया एवं एमटीएस  का द्विवार्षिक अधिवेशन प्रमंडलीय अध्यक्ष  मोहन पासवान  के अध्यक्षता एवं मंच संचालन  सुनील कुमार झा ने किया ।
इस अवसर पर अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी  राजू झा उगना,अध्यक्ष मदन प्रसाद, कोषाध्यक्ष नागेश्वर महतो,श्याम पासवान व अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा के प्रमंडलीय मंत्री सह प्रांतीय सहायक मंत्री राज किशोर सहनी अतिथि मौजूद थे। दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम की शुरुआत की गई। अधिवेशन में अध्यक्ष  मोहन पासवान सचिव दीपेश कुमार झा एवं कोषाध्यक्ष मो0 अली को निर्विरोध चुने गए। दीपेश कुमार झा ने अपने भाषण में कहा कि विभाग में सहायक संवर्ग हो या क्या किया यह एमटीएस सभी का शोषण बदस्तूर जारी है डाक विभाग के इन्हीं कर्मियों पर कार विद्मते और अत्यधिक दबाव है वेतन और सुविधाएं अनुरूप नहीं है।काम का दबाव कर्मियों की कमी और उसके कारण छुट्टी का नही मिलना,मूल कार्य से अलग नए नए खाता खोलने,आईपीपीबी,पी एलआई, आरपीएलआई के व्यवसाय का भारी भरकम टारगेट ,छुट्टी,के दिन भी मेला और मीटिंग और फिर कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही के नाम पर अनुशासनिक कारवाई,यह एक डाकिया एवं एमटीएस के कार्य स्थिति की सच्चाई है। ऐसे में डाकिया एवं एमटीएस की क्या मनोदशा होगी, एक संवेदनशील प्रशासन ही समझ सकता है। दरभंगा प्रमंडल के डाकिया को एपिक कार्ड एवं आधार कार्ड वितरण हेतु अतिरिक्त कार्य दिया गया है जिसके बदले उन्हें किसी भी प्रकार का कोई अतिरिक्त परिश्रमिक नहीं दिया जाता है आए दिन बीट को मर्ज कर कर्मचारी पर काम का अधिकाधिक बोझ लादा जा रहा है समस्याएं आम दिनों की बात है जिससे की कर्मचारी जूझ रहा होता है। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी के प्रमंडलीय मंत्री श्री राजू झा उगना ने अपने उदगार में कहा की संघ के लिए समर्पित हूं तथा मरते दम तक कर्मचारी हित के लिए संघर्ष करता रहूंगा प्रमंडलीय अध्यक्ष मदन प्रसाद ने कहा कि हड़ताल में भी इस तरह एकता दिखाने की जरूरत है। एवं अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ दरभंगा प्रमंडल दरभंगा के प्रमंडलीय मंत्री सह प्रांतीय सहायक मंत्री राजकिशोर सहनी ने कहा कि जीडीएस कर्मियों की स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान न होने की बात कही। साथ ही साथ श्री सहनी ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी| मंच का संचालन सुनील कुमार झा धन्यवाद ज्ञापन राजेश कुमार सिंह ने किया |मौके पर श्री अनिल कुमार झा, सुशील कुमार साह, पुष्पा कुमारी,जगदीश मंडल,संजीव कुमार सिंह,बलराम झा,प्रमोद कुमार यादव, अभय कुमार मिश्रा,सुमित आशानंद मिश्रा, अगम प्रसाद, भोगेंद्र मंडल,प्रवीण कुमार झा, आदि मौजूद थे.भवदीय दीपेश कुमार झा प्रमंडलीय सचिव

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …