Breaking News

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में सभी पाँच सीटों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की लगातार तीसरी बार जीत का जश्न

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में सभी पाँच सीटों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की लगातार तीसरी बार जीत का जश्न

रिपोर्ट राजु सिंह ,अजित कुमार सिंह दरभंगा news24live

विजय जुलूस के साथ विश्वविद्यालय परिसर समेत सीएम साइंस कॉलेज में विश्वविद्यालय छात्र संघ के निवर्तमान महासचिव पराशर के नेतृत्व में मनाया।
मौके पर पराशर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद महाविद्यालय परिसर में साल भर उपस्थित रहकर काम करने वाला संगठन है इसी का परिणाम है कि मिथिला विश्वविद्यालय में आज अभाविप का डंका बजा है, अभाविप समर्थित उम्मीदवारों की जीत से राष्ट्रवाद का परचम लहराया है। मिथिला विश्वविद्यालय में लगातार तीसरी बार अभाविप की जीत आम छात्र छात्राओं की जीत है।
महाविद्यालय इकाई के अध्यक्ष यश जुमनानी ने कहा कि मिथिला विश्वविद्यालय में लगातार सेंट्रल पैनल में अभाविप समर्थित उम्मीदवारों का क्लीन स्वीप महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय इतिहास में एक सुखद क्षण है , या हमारे विश्वविद्यालय परिसर एवं महाविद्यालय में किए गए कामों का नतीजा है कि हम विश्वविद्यालय क्षेत्र अंतर्गत सभी कॉलेजों में अच्छे प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय में चुनकर आए हैं एवं आगामी कार्य योजना पर और अच्छी तरह से काम करेंगे ताकि आगे भी चुनकर आए।
मौके पर छात्र संघ के निवर्तमान कोषाध्यक्ष अनुपम आनंद,राघव आचार्य, यश जुमनानी, विजय कुमार चौरसिया,सुमन कुमार,संदीप कुमार, माधव झा,सुशील कुमार,वागीश कुमार, अविनाश,राहुल झा ,चिरंजीव राय,अविनाश मिश्रा,बिरेंद्र कुमार, आदि उपस्थित थे।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …