जिला परिषद सदस्यों ने किया डीएमसीएच का औचक निरीक्षण!
जिला परिषद सदस्य
संघ के बैनर तले जिला परिषद सदस्य धीरज कुमार झा के नेतृत्व में 11 सदस्यीय जिला परिषद की टीम ने डीएमसीएच के व्यवस्था का निरीक्षण किया एवं वहां पर मरीजों की समस्याओं को जाना।
जिला परिषद सदस्य धीरज कुमार झा ने कहा कि डीएमसीएच समाज के सबसे गरीब गुरबों के इलाज का विकल्प है और हम जनप्रतिनिधिगण डीएमसीएच की व्यवस्था सुदृढ़ करने को प्रतिबद्ध हैं। प्रतिदिन क्षेत्र के विभिन्न भागों से इलाज करवाने आए लोग फोन कर के शिकायत कर समस्याओं की जानकारी देते हैं, इसी आलोक में हमलोगों ने अस्पताल का निरीक्षण किया है।
व्यवस्था निरीक्षण उपरांत सदस्यों ने अधीक्षक हरिशंकर मिश्र से मुलाकात कर डिजिटल एक्सरे सेवा की अतिशीघ्र सेवा बहाल करने, दवा की उपलब्धता, रोस्टर के अनुसार डॉक्टरों की ससमय उपस्थिति, साफ सफाई की स्थिति समेत मरीजों के हित में अन्यान्य विषयों पर सकारात्मक वार्ता किया।
डिजिटल एक्सरे सेवा के विषय पर अधीक्षक ने जानकारी देते हुए कहा कि 1 करोड़ 30 लाख का मशीन कलकत्ता से आना है और एजेंसी के माध्यम से अस्पताल में स्थापन होना है जो कि अभी तक मशीन नहीं आया है और इसमें 15 दिन लगने की संभावना है। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में उपलब्ध डिजिटल एक्सरे मशीन से मरीजों को सेवा प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ-साथ उन्होंने जिला परिषद सदस्यों द्वारा ध्यानाकर्षण में लाए गए अन्य विषयों पर भी शीघ्र और सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।
मौके पर शीतल मिश्र, अवधेश यादव, रंजना कुमारी, सुजाता कुमारी, सीता देवी, दिनेश राम, अमरनाथ शर्मा, हबीबुल्लाह हाशमी एवं अन्य जिला पार्षदगण उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal