राष्ट्रीय पोषण माह-2022 पर चित्र प्रदर्शनी एवं राजकीय महारानी रमेश्वरी भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान के स्थापना दिवस पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन
दरभंगा राष्ट्रीय
पोषण माह-2022 पर चित्र प्रदर्शनी एवं
राजकीय महारानी रमेश्वरी भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान, दरभंगा के स्थापना दिवस के अवसर पर राजकीय कामेश्वर सिंह आयुर्वेद चिकित्सालय, दरभंगा एवं केन्द्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, दरभंगा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम तथा चिकित्सा के क्षेत्र में ज्योतिष की भूमिका विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का कल दिनांक 16/09/2022 को सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम के साथ समापन हो गया।
समापन समारोह में राजकीय कामेश्वर सिंह आयुर्वेदिक चिकित्सालय, दरभंगा के प्राचार्य डॉ दिनेश्वर प्रसाद सहित चिकित्सालय सभी चिकित्सक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
सभी चिकित्सकों को अंगवस्त्र, स्मृति पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर चिकित्सालय के प्राचार्य डॉ दिनेश्वर प्रसाद एवं क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मिहिर कुमार झा के द्वारा सम्मानित किया गया।
समापन समारोह के दौरान केन्द्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, दरभंगा के द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और विजेताओं को मौके पर ही पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर चिकित्सालय के प्राचार्य डॉ दिनेश्वर प्रसाद ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो का चिकित्सालय के तरफ से धन्यवाद देते हुए खूब तारीफ की एवं इसी तरह आगे भी सहयोग करने की बात कही।
कार्यक्रम के अंत में केन्द्रीय संचार ब्यूरो, पटना में पंजीकृत सांस्कृतिक दल लोक रंग, मधुबनी के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसका उपस्थित लोगों ने खूब आनंद उठाया।
इससे पहले केन्द्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, दरभंगा द्वारा लगाया गया चित्र प्रदर्शनी को देखने के लिए दिन भर लोगों का तांता लगा रहा।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal