माले समर्थित मेयर उम्मीदवार रानी देवी ने किया नामांकन।

शिक्षा, स्वास्थ्य की बदहाली और ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलवाना होगा चुनाव का प्रमुख एजेंडा।
दरभंगा भाकपा(माले) समर्थित मेयर उम्मीदवार रानी देवी ने आज अपना नामांकन पर्चा भरा। नामाकन के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज नगर निगम में गरीबो के शहर में अमीरों का कब्जा है। दरभंगा शहर को भाजपा सरकार के द्वारा स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा हुई थी लेकिन आज वो हवा हवाई हो गया। आगे रानी देवी ने कही की आज पूरा दरभंगा शहर ट्रैफिक जाम से त्रस्त है। जाम के कारण गांव देहात से आने वाले मरीज व शहर में गंभीर मरीज की मौत हो जाती है। लेकिन आज तक किसी जनप्रतिनिधि ने ट्रैफिक व्यवस्था पर काम नही किया। और न ही शिक्षा स्वास्थ्य पर। आज कई वार्डो में कागज पर स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है। जमीन पर कही कुछ नही है।
उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रैफिक जाम व गरीबो के अन्य सवाल को हल करने की दिशा में पहल किया जाएगा।
इस अवसर पर भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, वरिष्ठ नेता आर के सहनी, भूषण मंडल, शनिचरी देवी, सदीक भारती, साधना शर्मा, अकबर रजा, रंजन प्रसाद सिंह, योगेंद्र राम, देवेन्द्र कुमार, अमित कुमार मंडल, ओणम सिंह, सबा रौशनी, मयंक कुमार यादव, चंदन आजाद, दिनेश मंडल, मोहम्मद वाहिद, प्रिंस राज, मोहम्मद रिजवान, विजय महासेठ सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal