Breaking News

दुर्गा पूजा को लेकर मुख्य सचिव ने की बैठक

दुर्गा पूजा को लेकर मुख्य सचिव ने की बैठक

दरभंगा दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मुख्य सचिव, बिहार  आमिर सुबाहनी की अध्यक्षता में सूबे के सभी आयुक्त, सभी आई जी, डी आई जी, डीएम, एसएसपी/एसपी के साथ ऑनलाइन बैठक की गयी।
बैठक में डीजीपी, बिहार  एसके सिंघल, अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग, बिहार  चैतन्य प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक विशेष शाखा  सुनील कुमार उपस्थित थे।
बैठक में  सुनील कुमार ने दुर्गा पूजा के दौरान चंदा वसूली, पंडाल संस्थापन, पंडाल में आपत्तिजनक पोस्टर/झांकी से उत्पन्न होने वाले विवादों की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए इन तथ्यों पर सख्त निगरानी रखने की आवश्यकता बताई।
उन्होंने कहा कि सभी जुलूस मार्ग का सत्यापन कर लिया जाए। जुलूस में अश्लील कैसेट न बजे, आपत्तिजनक नारे न लगाए जाएं, ध्वनि विस्तारक यंत्र की आवाज मानक मात्रा के अनुरूप हो, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर त्वरित कार्रवाई की जाए, पूजा पंडाल में अग्निशमन, सीसीटीवी एवं सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।
प्रत्येक जुलूस के लिए लाइसेंस अनिवार्य हो, जुलूस में घातक हथियार पर प्रतिबंध लगाई जाए। विसर्जन का समय निर्धारित हो, खतरनाक घाटों पर बेरिर्केटिंग की व्यवस्था करा ली जाए।
अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग ने बैठक में बारी-बारी से संवेदनशील जिलों के जिलाधिकारी से उनकी तैयारी का फीडबैक लिया गया।
बैठक में पुलिस महानिदेशक ने कहा कि जिलों को पुलिस हेड क्वार्टर का पूरा समर्थन रहेगा।
दरभंगा एन आई सी से आयुक्त दरभंगा, प्रमंडल दरभंगा  मनीष कुमार,  जिलाधिकारी राजीव रौशन, आयुक्त के सचिव देवेंद्र प्रसाद तिवारी, अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी राजेश झा ‘राजा’, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी सत्यम सहाय, उपस्थित थे।
वही वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ऑनलाइन जुड़े हुए थे।

 

Check Also

• जिला में आज 12741 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल 24955 सिलेंडर वितरण की संभावना…     

🔊 Listen to this   • जिला में आज 12741 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल …