भाकपा(माले)जिला कार्यालय पर पुलिस की छापेमारी दुखद और निंदनीय।

भाकपा(माले)जिला कार्यालय पर पुलिस की छापेमारी दुखद और निंदनीय।

दरभंगा भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने बहादुरपुर थाना की पुलिस द्वारा आज दिन के 11 लहेरियासराय थाना क्षेत्र के पंडासराय स्थित माले जिला कार्यालय पर छापामारी को दुखद और निंदनीय बताया है। उन्होने बताया कि पार्टी कार्यालय में मौजूद बुजुर्ग महिला और पुरुष कॉमरेडों के साथ पुलिस ने अभद्र व्यवहार और अपशब्दों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने बन्द कमरों के ताले और केबारी को भी तोड़ने की कोशिश की।

जिला सचिव में बैद्यनाथ यादव ने बताया कि बहादुरपुर थाना के देकुली गांव में भाकपा(माले) नेताओ-कार्यकर्ताओ के दो ग्रुप के बीच जमीन विवाद के मामले में झूठा व मनगढ़ंत बलात्कार, तथा घर मे आग लगाने के मामले दर्ज है। भाकपा(माले) दरभंगा जिला कमिटी ने वरीय पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर झूठे मुकदमे को जांच पड़ताल कर समाप्त करने का आग्रह किया था। किंतु पुलिस ने झूठा मुकदमा खत्म करने के बजाय जूठे मुकदमे में फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। जबकि जिले में अपराधियों का तांडव नाच चल रहा है किंतु पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।
पुलिस चाहती तो छापामारी के बदले अन्य जिम्मेवार नेताओ को बुलाकर वार्ता कर मामले को हल कर सकती थी।

श्री यादव ने इसकी शिकायत एसएसपी से फोन कर किया। तथा वहादुपुर थाना की हरकत से अवगत कराया गया है।

 

Check Also

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

🔊 Listen to this   • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   …