दरभंगा के राजेन्द्र भवन मे भाजपा जिला दरभंगा द्वारा बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाँ संजय जायसवाल जी का अभिनंदन समारोह आयोजित होगा। माननीय प्रदेश अध्यक्ष नागरिकता संशोधन अधिनियम पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे।
इस कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है। इस कार्यक्रम मे माननीय सासंद गोपाल जी ठाकुर,नगर विधायक संजय सरावगी,जाले विधायक जीवेश मिश्र,विधान पार्षद डाँ अर्जुन सहनी,सुनील सिंह, पूर्व विधान पार्षद मिश्रीलाल यादव उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए इस कार्यक्रम के प्रभारी राजू तिवारी बनाये गये है। तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए जिला महामंत्री आदित्य नारायण चौधरी मन्ना,राजू तिवारी,जिला उपाध्यक्ष रामचन्द्र प्रसाद,नगर अध्यक्ष लक्षण झुणझुणवाला,संतोष पोद्दार,निशांत चौधरी,मनीष खट्टीक,जीतेंद्र ठाकुर लगे हुए है।
मुकुन्द चौधरी,जिला मिडिया प्रभारी(भाजपा)दरभंगा।
रिपोर्ट राजू सिंह दरभंगा news24live
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal