आगामी नगरपालिका निर्वाचन, दुर्गापूजा, दिपावली एवं छठ त्योहारों को लेकर पदाधिकारियों की छुट्टी हुई रद्द
दरभंगा, आगामी नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022, दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी राजीव रौशन द्वारा आदेश निर्गत करते हुए सभी पदाधिकारियों/पर्यवेक्षकीय पदाधिकारियों/कर्मियों का सभी प्रकार का अवकाश तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक रद्द कर दिया गया है।
साथ ही सभी पदाधिकारी को निदेशित किया गया है कि वे अपने मुख्यालय में बने रहेंगे एवं विशेष परिस्थिति में कार्यालय प्रधान के माध्यम से जिलाधिकारी की विशेष अनुमति से ही अवकाश प्राप्त कर ही मुख्यालय से बाहर जायेंगे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal