Breaking News

महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मांस-मछली की बिक्री पर रहेगी रोक

महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मांस-मछली की बिक्री पर रहेगी रोक

जिला प्रशासन मानती है दोनों महापुरुषों की जयंती

दरभंगा,  02 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को प्रतिवर्ष की भाँति निरामिष दिवस के रूप में मनाया जाएगा।   सरकार द्वारा इस आशय का पत्र जारी किया गया है।
उक्त अवसर पर 02 अक्टूबर 2021 को संपूर्ण दरभंगा जिला क्षेत्र में मांस-मछली की बिक्री पर रोक रहेगी। जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन ने नगर आयुक्त, दरभंगा सहित सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को 2 अक्टूबर को अपने-अपने क्षेत्र में मांस-मछली की बिक्री पर रोक लगाने का आदेश दिया है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में  2 अक्टूबर के 11ः00 बजे पूर्वाह्न में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीरों पर  सभी पदाधिकारी/कर्मियों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी। तत्पश्चात् लहेरियासराय टावर अवस्थित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा।

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …