Breaking News

दरभंगा जिला के ब्रह्मपुर पंचायत में महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए महिला स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

दरभंगा- उन्नत भारत संस्था द्वारा 5 दिवसीय ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन के सहयोग से स्वच्छ भारत – सुन्दर भारत कार्यक्रम के अंतर्गत दरभंगा जिला के ब्रह्मपुर पंचायत में महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए महिला स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को स्वच्छता के विषय पर उचित सलाह आशा कार्यकर्ता उषा और डॉ शैलेश मिश्र द्वारा दिया गया और उनके बीच सेनेटरी नैपकिन, स्वच्छता किट तथा डस्टबिन वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्य्क्ष अभिषेक मिश्र ने बताया कि देश के विभन्न स्थानों पर संस्था द्वारा महिला स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ज्यादातर झुग्गियों में रहने वाली महिलाओं को सही मार्गदर्शन के अभाव में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है तथा एक रिसर्च के अनुसार इस सही जागरूकता नहीं होने के कारण कई महिलायें मौत के मुँह में भी जा चुकी हैं। इसीलिए संस्था एक मिशन की तरह महिला स्वच्छता जागरूकता अभियान पर काम कर रही है, और हज़ारों महिलाओं को जागरूकता के साथ निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन, स्वच्छता किट और कूड़ेदान उपलब्ध करवाया जाता है। इस अवसर प्रो. प्रकाश प्रकाश चंद्र मिश्र ने कूड़ेदान का वितरण किया संस्था की ओर से नीतीश पाण्डेय, निरंजन, अम्बुज झा, प्रशांत मिश्र, कन्हैया रजक तथा सुलेखा का सहयोग सराहनीय रहा।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …