Breaking News

 मिथिला स्टूडेंट यूनियन द्वारा विश्वविद्यालय में आम बैठक का आयोजन कर छात्रों के रिजल्ट संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया।

मिथिला स्टूडेंट यूनियन द्वारा विश्वविद्यालय में आम बैठक का आयोजन कर छात्रों के रिजल्ट संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया।
जहां मिथिला स्टूडेंट यूनियन के विश्वविद्यालय प्रभारी जय प्रकाश झा ने कहा कि प्रत्येक बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय में हमारे संगठन द्वारा छात्र अदालत का आयोजन किया जाता था। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर या छात्रा अदालत को 22 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया था लेकिन छात्रों के बीच छात्र अदालत के माध्यम से समस्या का समाधान होने का विश्वास है जिसको लेकर आज विश्वविद्यालय में करीब 500 के छात्र संख्या में पहुंचे जहां छात्रा अदालत ना देखकर यूनियन के पदाधिकारियों से संपर्क करना चालू किए जिसके बाद यूनियन के सेनानी ने विश्वविद्यालय में आकर आम बैठक का आयोजन कर सभी छात्र-छात्राओं का समस्या का समाधान किया।
अदालत में दरभंगा मधुबनी समस्तीपुर बेगूसराय झंझारपुर सीतामढ़ी पूर्णिया जैसे दूरदराज से आए छात्रों को एडमिट कार्ड मार्कशीट लेकर उनके समस्या को समाधान करने का हर संभव आश्वासन दिए।
जेपी ने बताया कि विश्वविद्यालय के पदाधिकारी 2 साल का क्रेडिट लेने में लगे हुए हैं और विश्व विद्यालय कैंपस में दरभंगा महाराज द्वारा रखें धरोहर को बेच कर अपना निजी उगाही करने पर लगे हुए जिस का भंडाफोड़ हमारे संगठन द्वारा किया गया है और यूनिवर्सिटी थाना में 8000000 के लोहा चोरी करने को लेकर लिखित शिकायत किया गया है जिसमें स्पष्ट रूप से विश्वविद्यालय के कुलसचिव मुस्ताक अहमद और इंजीनियर और का नाम दर्ज है।
वही आज के आम बैठक में अमित मिश्रा और संगठन मंत्री सुमित कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय में आज विभिन्न संगठनों द्वारा तालाबंदी करने के बाद छात्र इधर से उधर भटक रहे थे जिसको देखते हुए विश्वविद्यालय कैंपस में आम बैठक का आयोजन कर हम छात्रों का समस्या का समाधान करने का प्रयास किए।
वही रणधीर झा अनीश चौधरी ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन अभी तक छात्रों का रिजल्ट देने में असफल साबित हुआ है और एग्जाम पर एग्जाम लिए जा रहा जबकि फर्स्ट पार्ट का रिजल्ट अभी तक नहीं जारी किया गया और फॉर्म भरने की तिथि जारी करने के विद्यालय फिराक में है जिसे हमारे संगठन द्वारा विरोध किया जाएगा।
सभी छात्रों का रिजल्ट प्रकाशित करें उसके बाद विश्वविद्यालय में किसी भी परीक्षा का आयोजन करने का विश्वविद्यालय प्रशासन सोचे।
आज बैठक में साधना कुमारी सुमित कुमार सौरभ कुमार रंजन कुमार आदित्य कुमार नेहा कुमारी पूजा कुमारी के अलावा कई दूरदराज से आए छात्र शामिल हुए।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …