पत्रकारों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना में बढ़ी हुई प्रीमियम राशि को वापस ले राज्य सरकार

पत्रकारों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना में बढ़ी हुई प्रीमियम राशि को वापस ले राज्य सरकार

दरभंगा : बिहार सरकार की ओर से पत्रकारों के लिए जो पत्रकार बीमा योजना चलाई जा रही है. इस बीमा योजना के तहत गत वर्ष 2021- 2022 में पत्रकारों को काफी कम प्रीमियम पर बीमा की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी, जिसे इस वर्ष 2022-23 के लिए काफी वृद्धि करते हुए 4071 रुपया कर दिया गया है.
जो बिहार के पत्रकार के हित में नहीं है .जिसकी बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन,दरभंगा निंदा करती है और मुख्यमंत्री से मांग करती है कि इस वार्षिक प्रीमियम की वृद्धि को सरकार अविलम्ब वापस ले साथ ही बीमा प्रीमियम राशि कम कर और संशोधित बीमा प्रीमियम राशि के साथ बीमा कराने की अंतिम तिथि को बढ़ा नयी तिथि प्रकाशित करें.
बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन,दरभंगा ने कहा कि पत्रकार बीमा योजना का प्रीमियम राशि अधिक बढ़ जाने से अधिकांश पत्रकार इस बीमा योजना का लाभ लेने से वंचित रह जाएंगे.
इसलिए सभी पत्रकारों के हित को ध्यान में रखते हुए सरकार अविलंब इस ओर कदम उठाए.
वही श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का एक शिष्टमण्डल राज्यस्तर पर उक्त मांग को लेकर सरकार से भी मिलेगी. जब कि दरभंगा शाखा एक ज्ञापन भी भेजेगी.
विदित हो कि वर्ष 2021 – 2022 में विभाग द्वारा बीमा का वार्षिक प्रीमियम 2780 रुपया लिया गया था.

 

Check Also

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

🔊 Listen to this   • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   …