छात्र संघ सी.एम विधि. महाविद्यालय दरभंगा में अध्ययन कक्ष को छात्रों के लिए अविलंब व्यवस्थित रूप

से चालू करने हेतु छात्र संघ अध्यक्ष कुणाल कुमार गुप्ता व परिषद सदस्य अमित कुमार के संयुक्त नेतृत्व में ज्ञापन महाविद्यालय प्राचार्य को सौंपा गया।
इस अवसर पर छात्र संघ महासचिव ज्योत्स्ना आनंद ने कहा कि महाविद्यालय में अबतक छात्रों के लिए व्यवस्थित अध्ययन कक्ष नही होने के कारण छात्रों को पढ़ने में कठिनाई होती है, पूर्व में भी छात्र संघ ने महाविद्यालय प्रशासन के समक्ष यह मांग रखे हुए थे, छात्र हित के लिए जो भी होगा हर सम्भव कार्य करना हमलोगों का लक्ष है जिसके लिए हमलोग सदैव तत्पर रहेंगे, इस वार्ता के उपरांत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बदरे आलम खान ने छात्र संघ को आश्वासन दिए हैं कि जल्द इस दिशा में ठोस कदम उठाया जाएगा व छात्रों की समस्याओं के लिए महाविद्यालय स्तर से हर तरह का कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर आभाविप के महाविद्यालय अध्यक्ष राकेश कुमार, उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal