Breaking News

गाँधी के सपनों का भारत के निर्माण हेतु ली गयी शपथ

गाँधी के सपनों का भारत के निर्माण हेतु ली गयी शपथ


दरभंगा जिला प्रशासन, दरभंगा द्वारा आज दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेदकर सभागार में आयोजित एक सादे समारोह में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गयी।
जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन की अध्यक्षता में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कर्मियों ने सर्वप्रथम गाँधी जी के सपनों का भारत के निर्माण हेतु अपना सार्थक योगदान करने की शपथ ली।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा अपने संक्षिप्त संबोधन में गाँधी जी के सपनों का भारत निर्माण करने हेतु सभी को अपना-अपना योगदान करने की अपील की गयी।
उन्होंने गाँधी जी के आदर्श वाक्य को दुहराते हुए कहा कि *”मैं ऐसे भारत के लिए कोशिश करूँगा, जिसमें गरीब लोग भी यह महसूस करेंगे कि वह उनका देश हैं, जिसके निर्माण में उनकी आवाज का महत्व है। मैं ऐसे भारत के लिए कोशिश करूँगा, जिसमें उच्च और निम्न वर्गों का भेद नहीं होगा और जिसमें विविध सम्प्रदायों में पूरा मेल-जोल होगा। ऐसे भारत में अस्पृश्यता या शराब और दूसरी नशीली पदार्थो के अभिशाप के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता है। उसमें स्त्रियों को वही अधिकार होंगे जो पुरूषों को होंगे। शेष सारी दुनिया के साथ हमारा संबंध शान्ति का होगा। यह है मेरे सपनों का भारत।’’*
इसके बाद जिलाधिकारी एवं अन्य सभी पदाधिकारी/कर्मी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी  एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प माला अर्पित कर उनके चरणों में अपना श्रद्धा सुमन निवेदित किया गया।
तत्पश्चात् जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक एवं अन्य सभी पदाधिकारियों द्वारा लहेरियासराय टावर अवस्थित गाँधी जी की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार, अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा “राजा”, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सदर राकेश कुमार रंजन, वरीय कोषागार पदाधिकारी शम्भू कुमार आर्य, वरीय उप समाहर्त्ता संस्कार रंजन, ललित राही, उत्पाद अधीक्षक ओम प्रकाश, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (समेकित बाल विकास परियोजना) डॉ. रश्मि वर्मा, सहायक कोषागार पदाधिकारी जयेन्द्र नारायण शास्त्री एवं अन्य पदाधिकारीगण व समाहरणालय के कर्मीगण उपस्थित थे।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …