Breaking News

दलाल-बिचौलिया के खिलाफ आइसा चलाएगा अभियान – मयंक

आइसा जिला कमिटी की बैठक आयोजित।

12 अक्टूबर को दलाल भगाओ-विवि महाविद्यालय बचाओ मार्च का होगा आयोजन।

विवि प्रशासन को लिखने के बाद भी दलालों पर कोई करवाई नही – प्रिंस

दलाल-बिचौलिया के खिलाफ आइसा चलाएगा अभियान – मयंक

दरभंगा ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) दरभंगा जिला कमिटी की बैठक मिर्जापुर आइसा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अद्यक्षता आइसा जिला उपाध्यक्ष ओणम कुमारी में की।

बैठक में सदस्यता अभियान, संगठन,और आइसा नेताओ पर हो रहे हमले पर गंभीरता से बात की गई। और हमलावरों पर विवि द्वारा अभी तक कोई करवाई नही करने की निंदा की गई।

बैठक को सबोधित करते हुए आइसा जिला अध्यक्ष प्रिंस राज ने कहा कि आज मिथिला विवि दलाल-बिचौलिया हावी है। शैक्षणिक व प्रशासनिक अराजकता चरम पर है। अधिकारी की मनमानी चरम पर है। कॉलेज से लेकर विवि तक छात्रो का जायज काम नही हो रहा है। छात्र पूरे दिन बौखलाते रहते है। रिजल्ट सुधार पर कोई ठोस पहल नही हो रहा है। सभी जगह दलाल बिचौलिया हावी रहते है। शिक्षक कर्मचारियों की लगातार तबादला हो रहा हैं। विवि शैक्षणिक व प्रशासनिक अराजकता चरम पर है।
उन्होंने कहा की आज आइसा की बढ़ते पहलकदमी को देख कर दलाल बिचौलिया घबरा गए हैं। और आइसा नेताओ पर हमला कर रहे है। उन्होंने विवि प्रशासन से हमलावरों पर अभिलम्भ करवाई की मांग की है। नही तो आइसा आन्दोलन को और तेज किया जाएगा।

इस अवसर पर आइसा जिला सचिव मयंक कुमार यादव ने कहा कि विवि प्रशासन कैम्पस के अंदर दलाल-बिचौलिया, अपराधी को खुलेआम सरक्षण दे रहे है। पिछले दिनों आइसा नेताओ पर बाहरी तत्व आकर विवि के अंदर हमला करके चला जाता है लेकिन विवि वैसे लोगो पर कोई करवाई नही करती है। जिसके खिलाफ लॉगो में काफी आक्रोश है।
आइसा नेताओ ने कहा कि अब आइसा विवि से लेकर महाविद्यालय तक दलाल-बिचौलिया भगाओ-विवि महाविद्यालय बचाओ अभियान को चलाया जाएगा। और दलाल-बिचौलिया के चंगुल से विवि व महाविद्यालय को मुक्त कराया जाएगा।

वही आइसा नेता राजू कर्ण ने कहा कि 12 अक्टूबर को दलाल भगाओ- मिथिला विवि बचाओ मार्च का आयोजन किया जाएगा। और विवि प्रशासन को सचेत किया जाएगा।

इस अवसर पर चंदन आजाद, ललन यादव, किसुन कुमार महतो, मिथिलेश कुमार, हम्माद हाशमी, साजन कुमार सहित कई लोग शामिल थे।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …