पण्डासराय माले कार्यालय में विनोद मिश्र की याद में किया गया संकल्प
पार्टी को मजबूत बनाने और कल के बिहार बन्द को सफल करने का हुआ फैसला
लहेरियासराय/ पण्डासराय के विनोद मिश्र स्मृति भवन के सभागार में संकल्प सभा आयोजित किया
गया।सबसे पहले पार्टी के बरिष्ठ नेता गंगा मंडल ने झंडा तोलन किया और पूर्व महासचिव विनोद मिश्र को श्रधाजलि दी गई।
संकल्प सभा को सम्बोधित करते हुए पार्टी के बरिष्ठ नेता आर के सहनी ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाते हुए सम्प्रदायिक फासिस्ट ताकत के खिलाफ संविधान लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ना विनोद मिश्र को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। लक्ष्मी पासवान ने नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी, महिला यौन हिंसा और जल जीवन हरियाली योजना के नाम पर गरीबों को उजाड़ने के खिलाफ वाम दलों द्वारा आयोजित बिहार बन्द में कल दरभंगा में शामिल होकर सफल बनाने का अपील किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर सचिव सदीक भारती ने मोदी शाह सरकार के विभाजनकारी सम्प्रदायिक नीति को देश की एकता अखण्डता के लिए खतरनाक बताया।
संकल्प सभा को नेयाज अहमद, योगेंद्र राम, प्रोफेसर ऋषिकेश झा, रानी शर्मा, हसीना खातून, कामेश्वर पासवान ने भी सम्बोधित किया।
कार्यकम में मोजिम, मोहन पासवान, सुमन महासेठ, अजय महासेठ,मोहमद मृतुजा, चन्दन सहनी, भोला चौधरी, राज कुमार चौधरी, रंजन सहनी, सन्तोष महतो, रविन्द्र यादव, मोहमद इद्दी,जफर करीम, प्रोफेसर राहत अहमद, पप्पू खां आर के सहनी सहित अनेक लोग शामिल थे।
दरभंगा news24live
संपादक अजित कुमार सिंह
उपसंपादक प्रगति प्रभा (खुशी)