Breaking News

दरभंगा शहर में बदलाव के लिए एमएसयू ने शुरू किया हैं 5 दिवसीय पैदल यात्रा

10 वार्ड का यात्रा कर मिथिला स्टूडेंट यूनियन का पैदल यात्रा पंहुचा वार्ड 15 लक्ष्मीसागर में–
दरभंगा शहर में बदलाव के लिए एमएसयू ने शुरू किया हैं 5 दिवसीय पैदल यात्रा
मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन का पैदल यात्रा वार्ड नंबर 23 से शुरू होकर वार्ड 22 वार्ड 10,11,19,12,13,14, होकर वार्ड 15 लक्ष्मीसागर में रात्रि विश्राम के लिए रोका गया यात्रा का नेतृत्व एमएसयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमन सक्सेना कर रहे हैं जबकि यात्रा की अगुवाई एमएसयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज कर रहे हैं यात्रा में शामिल पद यात्रियों ने कहा मिथिला स्टूडेंट यूनियन लोगो को जागरूक करने का काम कर रहा हैं की आज से 100 साल पहले आपका दरभंगा क्या था जब बड़े बड़े राज्य के पास हॉस्पिटल नहीं था तब दरभंगा में डीएमसीएच की स्थापना की गयी थी लेकिन आज के तारीख में डीएमसीएच में एक इंजेक्शन और दवाई तक उपलब्ध नहीं हैं डीएमसीएच में इलाज नहीं होने के कारण आज पूरा दरभंगा प्राइवेट हॉस्पिटल के जाल में बिछ चूका हैं जहाँ लोगो का शोषन किया जाता हैं एक बीमारी होने पर ज़िन्दगी भर का कमाई प्राइवेट हॉस्पिटल लूटने का काम करते हैं यही हाल शिक्षा का हो गया हैं किसी भी सरकारी स्कूल में शिक्षा नहीं हैं प्राइमरी स्तर से लेकर उच्चस्तरीय शिक्षा का हाल देयनीय हैं एक समय था जब हमारे पास उद्योग धंधा था चीनी मिल जुट मिल पेपर मिल सूत मिल था लेकिन आज के तारीख में एक भी उद्योग धंधा यहां नहीं बचा हैं 2 जून के रोटी के लिए युवाओं का हर घर से पलायन हो रहा हैं 10 हजार की नौकरी के लिए यहां के युवा पूरा देश में पलायन कर रहे हैं हम इसी का विरोध करते हैं पटना और दिल्ली की सरकार को मिथिला के विकाश के लिए आर्थिक सहायता की मांग करते हैं एमएसयू पटना और दिल्ली में जाकर क्रांति करने का काम करता हैं आपलोग का साथ माँगने आये हैं अगर आपलोगो का साथ मिला तो हम मिलकर अपने दरभंगा को बदलने का काम करेंगे एक तरफ पटना हैं जहाँ जरुरत से ज्यादा ओवर ब्रिज बनाया जा रहा हैं वही दूसरी तरफ हमारा दरभंगा हैं जहाँ एक ओवर ब्रिज तक नहीं बनाया जा रहा हैं पूरा दरभंगा जाम जलजमाव से त्रस्त हैं जिसको देखने वाला यहां कोई भी प्रतिनिधि मौजूद नहीं हैं लेकिन हम दरभंगा में बदलाव का सपना लेकर आये हैं हमारा मकसद हैं की दरभंगा का सभी वार्ड स्वच्छ और सुंदर हो दरभंगा ऐम्स का निर्माण जल्द हो आईटी पार्क तारामंडल जल्द बने दरभंगा का सभी पोखर को बचाएंगे नगर के स्कूल में पढ़ाई होगा डीएमसीएच में इलाज और दवाई होगा आवास योजना में होने वाला भ्रष्टाचार खत्म होगा नगर में दिन रात सफाई होगा पटना ही नहीं दरभंगा भी समृद्ध सुन्दर व स्वच्छ होगा दरभंगा को मिथिला की राजधानी बनाएंगे यही इस यात्रा का संकल्प हैं पैदल यात्रा 12 अक्टूबर से शुरू होकर 16 अक्टूबर तक चलेगा जिसमे दरभंगा के सभी 48 वार्ड में जाकर लोगो को जागरूक किया जाएगा —
इस यात्रा में एमएसयू के दरभंगा जिलाध्यक्ष वीरेन कुमार नगर अध्यक्ष अर्जुन कुमार अंकित भारद्वाज अनीश चौधरी नवीन सोनी आदित्य मण्डल रमण पासवान चंदू मिश्रा अभिजीत भारद्वाज प्रवीण झा मुरारी मिश्रा गौतम चौधरी अमलेश मंडल अमित कुमार सुमित कुमार अविनाश सहनी समेत कई एमएसयू सेनानी मौजूद रहे–

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …