Breaking News

Darbhanga 04 नवम्बर 2022 को होगा अंतिम रूप से मतदान केन्द्र के अनुमोदित सूची का प्रकाशन

नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 के निमित्त मतदान केन्द्रों की स्थापना हेतु तृतीय चरण में नगर परिषद्, जाले तथा नगर पंचायत कमतौल अहियारी, बिरौल एवं घनश्यामपुर के लिए 13 अक्टूबर को किया गया मतदान केन्द्रों की सूची का प्रारूप प्रकाशन

13 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2022 तक होगा प्रारूप प्रकाशन अवधि में प्राप्त आपत्तियों का निष्पादन एवं तद्नुसार प्रारूप सूची में संशोधन

04 नवम्बर 2022 को होगा अंतिम रूप से मतदान केन्द्र के अनुमोदित सूची का प्रकाशन

दरभंगा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिला दण्डाधिकारी राजीव रौशन द्वारा आदेश निर्गत करते हुए कहा गया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार द्वारा आगामी नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 के निमित्त मतदान केन्द्र की स्थापना के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश संसूचित किया गया है।
उन्होंने कहा कि साथ ही आयोग द्वारा तृतीय चरण में दरभंगा जिला के नगर परिषद्, जाले तथा नगर पंचायत, कमतौल अहियारी, बिरौल एवं घनश्यामपुर में मतदान केन्द्र की स्थापना एवं मतदाताओं का उससे संबंधन कार्यक्रम निम्न प्रकार से निर्धारित किया गया है :-
उन्होंने कहा कि 06 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2022 तक मतदान केन्द्रों के स्थान का चिन्हितीकरण, भौतिक सत्यापन एवं मतदान केन्द्रों के नाम के साथ मतदाताओं के संबधन का सॉफ्टवेयर में प्रविष्टि किया गया।
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही 13 अक्टूबर 2022 को मतदान केन्द्रों की सूची का प्रारूप प्रकाशन किया गया है। वहीं 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2022 तक मतदान केन्द्रों की दावा/आपत्ति प्राप्ति की जाएगी तथा 13 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2022 तक प्रकाशन अवधि में प्राप्त आपत्तियों का निष्पादन एवं तद्नुसार प्रारूप सूची में संशोधन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 01 नवम्बर से 02 नवम्बर 2022 तक प्रपत्र-ए (मतदान केन्द्र की सूची) पर आयोग का अनुमोदन होगा। इसके साथ ही 04 नवम्बर 2022 को मतदान केन्द्र के अनुमोदित सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आयोग के पत्र की कंडिका – 04 एवं 05 में मतदान केन्द्र की स्थापना के संबंध में विस्तृत निर्देश दिया गया है एवं पत्र की कंडिका – 06 में मतदान केन्द्रों की सूची का प्रारूप प्रकाशन, दावा/आपत्ति प्राप्त किये जाने एवं उसके निष्पादन तथा कंडिका – 07 में अंतिम रूप से मतदान केन्द्रों की सूची तैयार करने के संबंध में उल्लेख किया गया है।
पत्र की कंडिका 06 (iv), (ख) एवं (घ) में दिये गये निर्देश के आलोक में मतदान केन्द्रों की सूची के प्रारूप प्रकाशन के उपरान्त दावा/आपत्ति प्राप्त करने एवं दावा/आपत्ति के निष्पादन हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा द्वारा नगर परिषद्, जाले तथा नगर पंचायत, कमतौल अहियारी, घनश्यामपुर एवं बिरौल के लिए निम्नलिखित पदाधिकारियों को प्राधिकृत किया गया है :-
नगर परिषद्, जाले के वार्ड नम्बर – 01 से 25 हेतु प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, जाले दीनबन्धु दिवाकर को उनके कार्यालय में कार्यालय अवधि में दावा/आपत्ति प्राप्त करने हेतु नामित किया गया है तथा प्राप्त दावा/आपत्ति का निष्पादन हेतु स्पर्श गुप्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, दरभंगा को नामित किया गया है।
वहीं नगर पंचायत, कमतौल अहियारी के वार्ड नम्बर – 01 से 11 हेतु प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, जाले दीनबन्धु दिवाकर को उनके कार्यालय में कार्यालय अवधि में दावा/आपत्ति प्राप्त करने हेतु नामित किया गया है तथा प्राप्त दावा/आपत्ति का निष्पादन हेतु राकेश रंजन, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता सदर, दरभंगा को, नगर पंचायत घनश्यामपुर के वार्ड नम्बर – 01 से 14 हेतु प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, घनश्यामपुर सीमा गुप्ता को उनके कार्यालय में कार्यालय अवधि में दावा/आपत्ति प्राप्त करने हेतु नामित किया गया है तथा प्राप्त दावा/आपत्ति का निष्पादन हेतु मो. युनूस अंसारी, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, बिरौल को तथा नगर पंचायत, बिरौल के वार्ड नम्बर – 01 से 11 हेतु प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बिरौल प्रेम सागर मिश्र को उनके कार्यालय में कार्यालय अवधि में दावा/आपत्ति प्राप्त करने हेतु नामित किया गया है तथा प्राप्त दावा/आपत्ति का निष्पादन हेतु फैजान सरवर, अपर अनुमण्डल पदाधिकारी, बिरौल को नामित किया गया है।
उन्होंने सभी प्राधिकृत पदाधिकारी को निर्देश दिया कि राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में मतदान केन्द्र के संबंध में प्राप्त आपत्तियों का विधिवत् निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे एवं तत्संबंधी प्रतिवेदन जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा को प्रेषित करेंगे।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …