Breaking News

दरभंगा एक्साइज एक्ट के तहत एक अभियुक्तों को मिली 05 वर्ष का कारावास एवं 01 लाख रूपये जुर्माना की सजा

एक्साइज एक्ट के तहत एक अभियुक्तों को मिली 05 वर्ष का कारावास एवं 01 लाख रूपये जुर्माना की सजा

दरभंगा,  जिला अभियोजन कार्यालय, दरभंगा द्वारा बताया गया है कि  सत्यभूषण आर्य,  विशेष न्यायाधीश (उत्पाद-1), दरभंगा द्वारा आज 14 अक्टूबर 2022 को बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम-2016(संशोधित – 2022) की धारा 30(a) के अन्तर्गत अभियुक्त दिनेश सहनी, पिता – महेश्वर सहनी, बेंता चौक, थाना – लहेरियासराय, दरभंगा को उत्पाद पी.आर संख्या – 59/2018 (जी.ओ – 240/2018) में दोषी करार दिया गया तथा पाँच वर्ष का कारावास एवं एक लाख रुपये जुर्माना की सजा दी गयी।उन्होंने कहा कि  उक्त अभियुक्त द्वारा जुर्माना की राशि नहीं देने पर अतिरिक्त 06 माह का साधारण कारावास की सजा भुगतना पड़ेगा।
इस मुकदमे के अभियोजन पदाधिकारी विशेष लोक अभियोजक, उत्पाद, दरभंगा  हरे राम साहू हैं।

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …