Breaking News

दरभंगा:- भारत सरकार के द्वारा लाए जा रहे काला कानून एनआरसी एवं सी ए ए के विरोध में

एनआरसी एवं सी ए ए के खिलाफ मशाल जुलूस एवं विशाल प्रदर्शन

दरभंगा:- भारत सरकार के द्वारा लाए जा रहे काला कानून एनआरसी एवं सी ए ए के विरोध में

रिपोर्ट राजु सिंह

पूर्व पार्षद व समाजसेवी नफीसुल हक रिंकू के आवास पर दरभंगा जिला के समाजसेवी, शिक्षित कार्यकर्तागण, संविधान एवं भारत देश के प्रेम करने वाले नागरिकों की एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रोसेसर शाकिर खलीक ने की। बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि प्रधानमंत्री के द्वारा लाया गया एनआरसी एवं सी ए ए भारत के लिए काला कानून है। हम सभी लोग इसकी भर्त्सना करते हैं। इस कानून के आने के बाद पूरे भारत में संविधान से सच्चे प्रेम करने वाले इसका विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में दरभंगा प्रमंडल में भी 19 दिसंबर को मदरसा हमीदिया किलाघाट से शाम के 5:00 बजे मशाल जुलूस निकाला जा रहा है एवं 23 दिसंबर को इसी मैदान से विशाल जुलूस का प्रदर्शन किया जाएगा। यह मशाल जुलूस एवं प्रदर्शन संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ अभियान दरभंगा के बैनर तले निकाला जाएगा। आज के बैठक में पूर्व उपमहापौर एडवोकेट मुमताज आलम, पूर्व पार्षद फुजैल अहमद अंसारी, अंजुमन खुद्दाम मिल्लत सचिव सरफे आलम तमन्ना, शहर काजी मौलाना अरसद रहमानी, दरभंगा जिला मोहर्रम कमेटी सचिव रुस्तम कुरेशी, इंसाफ मंच प्रदेश उपाध्यक्ष नियाज अहमद, आफताब अशरफ, मोहम्मद उमर, सैयद अख्तर हुसैन, इमाम उल हक लाल, दिदार हुसैन चांद, इसतियाक आलम खां, मोहम्मद नौशाद, राजा खां, जाफर करिम, रेजाउल्लाह अंसारी, इकबाल हसन रिशु के अलावा सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। यह जुलूस ईमारते सरिया, एदारे सरिया, जमीअत अहले हदीस, जमीअत उलमा हिंद, राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल, अंजुमन कारवान ए मिल्लत, ऑल इंडिया जमीअतुल कुरेश, भीम आर्मी, जिला जमितुर राईन, मिथिला समाजवादी शक्ति के अलावा बहुत सारी तंजीमें एक साथ काम कर रही है।

दरभंगा news24live

संपादक अजित कुमार सिंह

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …