Breaking News

एमएसयू द्वारा चलाये जा रहे पद यात्रा में दरभंगा नगर के लोगो का मिल रहा भरपूर समर्थन

एमएसयू द्वारा चलाये जा रहे पद यात्रा में दरभंगा नगर के लोगो का मिल रहा भरपूर समर्थन —

पुरे जोश और जूनून के साथ पुरे नगर में घूम रहे हैं एमएसयू सेनानी

मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा चलाये जा रहे पद यात्रा का चौथा दिन पुरे जोश और जूनून के साथ चलाया गया पद यात्रा का नेतृत्व एमएसयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमन सक्सेना कर रहे हैं जबकि चौथे दिन के पैदल यात्रा का अगुवाई एमएसयू दरभंगा जिलाध्यक्ष वीरेन कुमार कर रहे हैं 5 दिवसीय पैदल यात्रा का शुरुवात वार्ड नंबर 1 से शुरू होकर चौथे दिन वार्ड नंबर 36 बंगाली टोला में समाप्त किया गया जहाँ रात्रि विश्राम किया गया इस यात्रा का मुख्य उदेश्य दरभंगा के मौजूदा हालात पर लोगों को जागरूक करना है आज पूरा दरभंगा जाम और जलजमाव से त्रस्त हैं हर वार्ड हर मोहल्ला में गंदगी का अंबार लगा हुआ पोखरो को अवैध रूप से भरा जा रहा हैं निगम में भ्रष्टाचार हावी है आवास योजना हो या वृद्धा विधवा पेंशन योजना या रासन कार्ड बनाना हो हर चीज में आम गरीब लोगो से अवैध रूप से पैसा वसूल किया जाता हैं हम लोगो के बिच उनके वार्ड मोहल्ला घर पर जाकर उनको दरभंगा बदलने का सपना दिखा रहे हैं अगर आप हमारे साथ आते हेतो हम मिलकर आपके वार्ड मोहल्ला को बदलने के लिए संघर्ष करने का काम करेंगे जिसमे लोगो का अपार समर्थन हमलोगो को मिल रहा हैं वार्ड भ्रमण के दौरान हमें लगभग हर वार्ड में समस्या देखने को मिला खासकर जलजमाव की समस्या प्रत्येक वार्ड की समस्या है पोखर गंदगी से भरा हुआ हैं कही लोग पानी के लिए परेशान है तो कई गरीब लोग आवास योजना नहीं मिलने से पड़ेसान हैं चौथे दिन का यात्रा का प्रारम्भ वार्ड 17 गांधीनगर कटरहिया से शुरू किया गया जो दोनार गंगासागर अलल्पट्टी बेंता साहगंज बलभद्रपुर बेलवागंज गायत्री मंदिर होते हुए बंगाली टोला वार्ड नंबर 36 में समाप्त किया गया एमएसयू एम्स आईटी पार्क तारामंडल खुलवाने के लिए संघर्ष करेगा पोखर का उराही घाट का निर्माण जल जमाव मुक्त दरभंगा बनाएगा फ्लाई ओवर का निर्माण जाम मुक्त दरभंगा बनाएंगे नगर के स्कूल में पढ़ाई डीएमसीएच में इलाज औऱ दवाई होगा वार्ड में सुनवाई होगा निकाय कार्यालय लोगो को जाना नहीं पड़ेगा नगर में दिन रात साफ सफाई होगा पटना ही नहीं दरभंगा भी समृद्ध सुंदर व स्वच्छ होगा दरभंगा को मिथिला की राजधानी बनायेंगे यही इस पद यात्रा का उदेश्य हैं जो 12 अक्टूबर से शुरू होकर 16 अक्टूबर तक चलेगा 5 दिवसीय यात्रा में 48 वार्ड 80 किलोमीटर यात्रा कर पंडासराय गुमती पर समाप्त किया जाएगा जिसके बाद वार्ड में संगठन निर्माण का कार्य तेज गति से शुरू किया जाएगा
इस यात्रा में दरभंगा नगर अध्यक्ष अर्जुन कुमार दास आदित्य मंडल नवीन सहनी अंकित आज़ाद प्रवीण झा अविनाश सहनी अभिजीत भारद्वाज अंकज कुमार अमित कुमार भरत महापत्र लीलाधर कुमार अनीश चौधरी त्रिभुवन कुमार वसू विकाश चौधरी विशाल कबीर अमित मिश्रा ब्रजेश कुमार डीकसन कुमार प्रदीप झा समेत कई एमएसयू सेनानी मौजूद थे.

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …