किशोरियों के विरुद्ध लैंगिक अपराध से संरक्षण हेतु किया गया सशक्तिकरण सभा का आयोजन

सीतामढ़ी: सीतामढ़ी पुलिस एवं बचपन बचाओ आंदोलन के संयुक्त तत्वाधान में किशोरियों के विरुद्ध लैंगिक अपराध, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण इंटरनेट मल्टीमीडिया सेलफोन का अपराधिक प्रयोग कर उनके साथ किए जाने वाले अपराधों से संरक्षण हेतु
सशक्तिकरण सभा का आयोजन सीतामढ़ी जिला के बथनाहा प्रखंड के रुपौली मध्य विद्यालय में शनिवार को किया गया। सशक्तिकरण सभा का आयोजन कमजोर वर्ग ( महिला कोषांग) के आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी के निर्देशन में किया जा रहा है। सशक्तिकरण सभा का आयोजन पुलिस उपाधीक्षक सह प्रभारी विशेष किशोर पुलिस इकाई राकेश कुमार रंजन के अध्यक्षता में किया गया। पुलिस उपाधीक्षक का माला पहनाकर स्वागत बथनाहा सरपंच संघ के अध्यक्ष एवं बाल संरक्षण समिति के सदस्य दिनेश प्रसाद यादव एवं प्रधानाध्यापक शंभू शरण के द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार रंजन के द्वारा छात्राओं को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण इंटरनेट मल्टीमीडिया सेल फोन का आपराधिक प्रयोग के जरिए लैंगिक अपराध से सुरक्षा हेतु
साइबर अपराध से बचने के लिए फेसबुक, व्हाट्सएप, इस्टाग्राम, टेलीग्राम में अंजान व्यक्ति से फ्रेड रिक्वेस्ट को स्वीकार नहीं करने की सलाह दी गई।
किसी प्रकार के उत्पीड़न, लैंगिक शोषण होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष बथनाहा के द्वारा भी विस्तृत रूप से छात्राओं को साइबर अपराध से सुरक्षा हेतु जानकारी दी गई। सशक्तिकरण सभा का मंच संचलन बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी ने किया। इस अवसर पर सभी ने मिलकर साइबर अपराध से बचने के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। वही लगभग एक सौ छात्राओं के बीच संबंधित पुस्तिका भी वितरण की गई। मौके पर पुलिस , शिक्षक , एवं चंदन कुमार, रोबिंन कुमार आदि शामिल रहे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal