दरभंगा के बदलाव का है संकल्प , स्वच्छ सुंदर स्वस्थ व स्मार्ट सिटी दरभंगा हेतु चल रहे पद यात्रा का समापन
वार्ड 01 से वार्ड 48 तक चली जागरूकता जनचेतना अभियान

5 दिवसीय पद यात्रा का समापन आज हुआ। आजके पद यात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अमन सक्सेना कर रहे थे। पद यात्रा में वक्ताओं विभिन्न चौक-चौराहा रुकते हुए , सभा को संबोधित करते है । आम जनता शोषित पीड़ित वंचित समाज के अंतिम पंक्ति के लोगो का अपार जनसमर्थन मिल रहा है ।
पद यात्रा के समापन के मौके पर संबोधित करते हुए पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज ने बताया कि – राजनेताओं के खोखले आश्वासन , छलावा एवं शोषण यहाँ की नियति बन गई । हमारा उद्देश्य इस प्रकार है , इसी मुद्दे को लेकर हम जागरूकता अभियान चला रहे है ।AIIMS , एयरपोर्ट , आई टी पार्क व तारामंडल लड़ेंगे , बनाएंगे । आवास योजना में 30 हजार लेने पर रोक लगाएंगे ।स्मार्ट सिटी का सपना पोखर बचाएँगे, जलजमाव मुक्त, जाममुक्त होगा नगर हमारा । नगर में स्कूल में पढ़ाई एवं DMCH में इलाज और दवाई होगा । नगर के वार्ड में ही सुनवाई होगा , निकाय कार्यालय नही जाना पड़ेगा । नगर में दिन रात सफाई होगा। पटना ही नही मिथिला का भी नगर समृद्ध , सुंदर व स्वच्छ होगा ।
ऐम्स एयरपोर्ट आईटी पार्क तारामंडल के लिए लड़ेंगे बनाएंगे। दरभंगा को जलजमाव मुक्त सुखार मुक्त जाम मुक्त बनाएंगे सभी ओवर ब्रिज बनाएंगे । हर वार्ड हर मोहल्ला को स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे । दरभंगा के सभी पोखरो को बचाएंगे और सुंदर बनाएंगे ।दरभंगा के सभी ऐतिहासिक धरोहर का संरक्षण करेंगे और पर्यटन के रूप में विकसित करेंगे । हर घर तक नल का शुद्ध जल होगा । दरभंगा के चौक चौराहा पर यात्री सेड और सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करेंगे। सफाई कर्मी का सम्मानजनक वेतन और स्थाई नौकरी होगा। भ्रष्टाचार मुक्त निगम स्वच्छ और सुंदर हमारा वार्ड और दरभंगा होगा । दरभंगा को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिलवायेंगे
पुरे जोश औऱ जूनून के साथ एमएसयू का 5 दिवसीय पद यात्रा का समापन किया गया
मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा 5 दिवसीय स्मार्ट दरभंगा पैदल यात्रा का समापन रविवार को पुरे उत्साह के साथ समापन किया गया लगभग 80 किलोमीटर का पैदल यात्रा कर एमएसयू के सेनानी वार्ड 46 में सभा कर पैदल यात्रा का समापन किया एमएसयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमन सक्सेना के नेतृत्व में पैदल यात्रा का आयोजन किया गया हैं पांचवें और अंतिम दिन का पैदल यात्रा का अगुवाई एमएसयू के दरभंगा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने किया पांचवे दिन पैदल यात्रा का शुरुवात वार्ड 36 से शुरू होकर वार्ड 39,40,41,42,43,44,45,48,47 होते हुए वार्ड 46 कबिलपुर में सभा कर समाप्त किया गया जिसका अगुवाई स्थानीय नथुनी पासवान ने किया इस पैदल यात्रा में एमएसयू नगर अध्यक्ष अर्जुन कुमार अंकित आज़ाद अविनाश सहनी नवीन सोनी जिला परिषद सदस्य संजय चौपाल अमित कुमार विशाल कबीर प्रवीण झा गौतम झा सौरभ कुमार भरत महापत्र अमलेश मण्डल सुमित कुमार लीलाधर कुमार मुलायम सिंह यादव चंदू मिश्रा समेत कई सेनानी मौजूद थे
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal