बिहार बन्द पूर्व संध्या पर वामदलों ने निकाला मशाल जुलूस

NRC व नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ वामदलों का बिहार बन्द आज

बिहार बन्द पूर्व संध्या पर वामदलों ने निकाला मशाल जुलुस

रिपोर्ट राजु सिंह

NRC व नागरिकता संशोधन कानून वापस लेने,बढ़ते अपराध पर रोक लगाने, बेटियों के साथ यौन हिंसा के खिलाफ,वामदलों के आहूत बिहार बन्द के समर्थन भाकपा जिला कार्यालय से मशाल जुलूस निकल कर आयकर चौराहा, मिर्जापुर, पूनम सिनेमा चौक होते हुए दरभंग टावर पहुंचकर सभा मे तब्दील हो गया। सभा को सम्बोधित करते हुए भाकपा के जिला सचिव नारायणजी झा ने कहा कि देश संविधान रक्षा के लिए बिहार बन्द का व्यापक समर्थन मिल रहा है। वहीं भाकपा माले के जिला कमिटी सदस्य देवेन्द्र कुमार ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून गरीब मजदूरों को घुसपैठियों साबित करना चाहता है। वामदल इसके मन्सूबे को चकनाचूर करके हीं दम लेंगे। वहीं माकपा नेता ने कहा कि एनआरसी के आसाम मे वजह से 15 लाख लोग जिल्लत जीने को मजबूर है।मोदी सरकार अभिलम्ब डिस्टेंसन कैंफ वापस ले। नेताओं ने आमजनों से बन्द को ऐतिहासिक बनाने की अपील किया है। बन्द से आपातकालीन सेवा को मुक्त रखा गया है। मशाल जुलूस के अवसर पर आयोजित सभा को भाकपा से रामकुमार झा,विश्वनाथ मिश्र,किसान सभा के राजीव चौधरी, भाकपा माले के भूषण मंडल, हम पार्टी के जिला अध्यक्ष आर के दता, आइसा के मयंक कुमार यादव,एसएफआई के शशि कुमार आदि ने सम्बोधित किया।
देवेन्द्र कुमार
भाकपा माले, दरभंगा

दरभंगा news24live

संपादक अजित कुमार सिंह

Check Also

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

🔊 Listen to this   • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   …