Breaking News

आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष में आकाशवाणी देशभर के केंद्रों से एक विशेष कार्यक्रम  Air Nxt का प्रसारण कर रहा है।

आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष में आकाशवाणी देशभर के केंद्रों से एक विशेष कार्यक्रम  Air Nxt का प्रसारण कर रहा है। इसी क्रम मे डॉ एपीजे अब्दुल कलाम महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, दरभंगा के सभागार में आकाशवाणी दरभंगा द्वारा युवा प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें संस्थान की कई छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें मानसी कांत, अनन्या, भव्या, अंशिका नंदनी, स्नेहलता, प्रीति कुमारी, पूजा चौधरी, स्वेता, मनीषा, आँचल श्री, रिया कुमारी, प्रिंसी मिश्रा, अंकिता कुमारी, शालिनी प्रिया इत्यादि सम्मिलित हुए। प्रतियोगिता में प्रतिभागी अंकिता कुमारी 6th सेमेस्टर एवं स्नेहलता और श्वेता 4th सेमेस्टर का अगले पायदान के लिए चयन किया गया।

आकाशवाणी दरभंगा के नमस्कार मिथिला कार्यक्रम के प्रस्तोता  दीपक कुमार झा, प्रसारण अधिकारी विनीत कुमार ठाकुर एवं कार्यक्रम प्रमुख रंजन कुमार सिंह तथा निकिता कुमारी के पूरे टीम का संस्थान के सांस्कृतिक समिति के सदस्य सहायक प्रोफ़ेसर डॉ रश्मि कुमारी ने स्वागत तथा धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …