Breaking News

छात्रों की समस्या को लेकर शुक्रवार को एमएसयू करेगा आंदोलन– एमएसयू का आरोप पैसा लेकर छात्रों का बढ़ाया गया हैं।

छात्रों की समस्या को लेकर शुक्रवार को एमएसयू करेगा आंदोलन–
एमएसयू का आरोप पैसा लेकर छात्रों का बढ़ाया गया हैं नंबर
मिथिला स्टूडेंट यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमन सक्सेना विश्वविद्यालय के मौजूदा हालत पर चिंता व्यक्त करते हुए शुक्रवार को विश्वविद्यालय में आंदोलन करने का घोषणा किया हैं इस बाबत एमएसयू राष्ट्रीय प्रवक्ता अमन सक्सेना ने कहा आयोग्य डाटा सेंटर को विश्वविद्यालय में बैठा दिया गया हैं जिससे छात्रों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रहा हैं रोजाना 500 से अधिक छात्र विश्वविद्यालय आकर परेशान रहते हैं कारण हैं की किसी छात्र का रिजल्ट परीक्षा देने के बाबूजद एब्सेंट कर दिया गया हैं किसी छात्र का रिजल्ट नॉट फाउंड बता रहा हैं तो किसी छात्र का रिजल्ट पेंडिग में हैं वही कई ऐसे भी छात्र हैं जिनका रिजल्ट दूसरे विषय में डाल दिया गया हैं कई ऐसा मामला भी सामने आया हैं जिसमे पैसा लेकर छात्रों के नंबर को बदल दिया गया हैं फ़ैल छात्रों का नंबर बढ़ाकर पास कर दिया गया जिसका प्रमाण हमलोगो के पास मौजूद हैं जब परीक्षा नियंत्रक से इस बाबत बात किया गया तो उनके द्वारा कहा जा रहा हैं डाटा सेंटर में कुछ ऐसे लोग थे जो इस तरह का काम किया हैं उसको यहां से हटा दिया गया हैं विश्वविद्यालय ऐसा डाटा एजेंसी को लाकर रख दिया हैं जिसके विश्वासनीयता पर सवाल खड़ा हो रहा हैं आखिर कैसे मिथिला विश्वविद्यालय में इस तरह का कार्य नये एजेंसी के द्वारा किया गया यह समझ से पड़े हैं विश्वविद्यालय के कुलपती कुलसाचिव परीक्षा नियंत्रक को नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा दें देना चाहिए लेकिन ये सब ये लोग नहीं करेंगे भ्रष्टाचार ने इन लोगों का मुंह बंद कर दिया हुआ है हम आंदोलन को तैयार हैं एमएसयू विश्वविद्यालय संगठन मंत्री सुमित कुमार औऱ नगर अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने कहा आज विश्वविद्यालय को आंदोलन को लेकर ज्ञापन सौंम्प दिया गया हैं हमारी 3 सूत्रीय मांग हैं की जितने भी छात्र का रिजल्ट पेंडिंग प्रमोटड एब्सेंट किया गया सभी का रिजल्ट गुरुवार तक क्लियर किया जाए नहीं तो शुक्रवार से हमलोग विश्वविद्यालय में आंदोलन शुरू करेंगे हमारी दूसरी मांग हैं की पार्ट 1 का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाया जाए एक तरफ पार्ट 1 रिजल्ट सही ढंग से जारी नहीं किया गया दूसरी तरफ फॉर्म का डेट 25 अक्टूबर तक दिया गया हैं अब छात्र करें तो क्या करें फॉर्म फील करें या रिजल्ट सही करवाने का इंतजार करें जो विश्वविद्यालय के द्वारा किया नहीं जा रहा हैं छात्रों का कहना हैं 4 से 5 बार आवेदन विश्वविद्यालय को सौपने का काम किया हैं फिर भी रिजल्ट सही नहीं किया जा रहा हैं अब मिथिला स्टूडेंट यूनियन इसके लिए जोरदार आंदोलन को तैयार हो गया हैं गुरुवार तक मांग पूरा नहीं होने पर शुक्रवार से सेकरों छात्रों के साथ आंदोलन शुरू किया जाएगा जिसकी पूर्ण जवाबदेही विश्वविद्यालय प्रसासन की होगी

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …