सुबोधकांत सहाय से मिले AISMJWA के प्रदेश अध्यक्ष

चाईबासा में आयोजित होगी राज्यस्तरीय कार्यशाला
चाईबासाःआज राजधानी रांची में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय एवम कोल्हान रेन्ज के पूर्व डीआईजी राजीव रंजन से उनके आवास में AISMJWA के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिषी,कोषाध्यक्ष राहुल सिंह एवं कोल्हान प्रभारी कमलेश सिंह ने मुलाकात कर पत्रकार सुरक्षा कानून पर चर्चा की.श्री ज्योतिषी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय से अनुरोध किया कि राज्य में पत्रकारों के लिए एक्रीडेशन के साथ पत्रकार सुरक्षा कानून को राज्य में यथाशीघ्र लागू करने की प्रकिया को बल दिया जाए.प्रदेश अध्यक्ष के अनुरोध पर श्री सहाय ने कहा कि वे मुख्यमंत्री से अपने स्तर से बैठ कर बात करेंगे.वे बोले झारखंड में पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर केंद्रीय सूचना मंत्रालय से भी चर्चा करेंगे.पूर्व डीआईजी राजीव रंजन ने कहा पत्रकार जगत के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून वक्त की मांग है लेकिन पत्रारिता जगत को परिष्कृत करने की आवश्यकता है.
इसके लिए एक वृहत वर्कशॉप करने की जरूरत है.
इस पर अध्यक्ष ज्योतिषी ने कहा कि आने वाले महीनों में चाईबासा की धरती पर राज्य स्तरीय कार्यशाल का आयोजन होगा.आज की इस मुलाकात में प्रदेश सचिव नवल किशोर सिंह,प्रदेश कोषाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह,कोल्हान प्रभारी कमलेश सिह शामिल थे.
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal