किशोरियों के विरुद्ध लैंगिक अपराध से संरक्षण हेतु किया गया सशक्तिकरण सभा का आयोजन

सीतामढ़ी(परिहार): सीतामढ़ी पुलिस एवं बचपन बचाओ आंदोलन के संयुक्त तत्वाधान में किशोरियों के विरुद्ध लैंगिक अपराध, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण इंटरनेट मल्टीमीडिया सेलफोन का अपराधिक प्रयोग कर उनके साथ किए जाने वाले अपराधों से संरक्षण हेतु
सशक्तिकरण सभा का आयोजन सीतामढ़ी जिला के बेला थाना क्षेत्र के बथुआरा पंचायत अंतर्गत दुबे टोल विद्यालय के प्रांगण में बृहस्पतिवार को किया गया। सशक्तिकरण सभा का आयोजन कमजोर वर्ग ( महिला कोषांग) के आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक सह प्रभारी विशेष किशोर पुलिस इकाई राकेश कुमार रंजन के मार्गदर्शन में किया गया। दुबे टोल गाँव में आयोजित सशक्तिकरण सभा में बेला थाना सब इंस्पेक्टर कल्याणी प्रियदर्शनी, बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी एवं बाल संरक्षण समिति के सदस्य चंदन मांझी के द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण इंटरनेट मल्टीमीडिया सेल फोन का आपराधिक प्रयोग के जरिए लैंगिक अपराध से सुरक्षा हेतु साइबर अपराध से बचने के लिए फेसबुक, व्हाट्सएप, इस्टाग्राम, टेलीग्राम में अंजान व्यक्ति से फ्रेड रिक्वेस्ट को स्वीकार नहीं करने की सलाह दी गई।
किसी प्रकार के उत्पीड़न, लैंगिक शोषण होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की जानकारी दी गई। सभा में विस्तृत रूप साइबर अपराध से सुरक्षा हेतु जानकारी दी गई। इस अवसर पर सभी ने मिलकर साइबर अपराध से बचने के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। मौके पर सरपंच रामप्रवेश राम, विकास मित्र रामप्रवेश मांझी, पुलिस सहित सैकड़ों की संख्या में छात्रा, महिलाएं एवं किशोरी सशक्तिकरण सभा में शामिल हुए।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal