Breaking News

कटरहिया पोखर के सफाई के लिए एमएसयू ने किया सांकेतिक आंदोलन

कटरहिया पोखर के सफाई के लिए एमएसयू ने किया सांकेतिक आंदोलन

मिथिला स्टूडेंट यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमन सक्सेना के नेतृत्व में एकदिवसीय सांकेतिक धरना कटरहिया पोखर के समीप दिया गया इस बाबत एमएसयू राष्ट्रीय प्रवक्ता अमन सक्सेना ने कहा कुछ दिनों में छठ महापर्व का शुरुवात होने वाला हैं हमारी माँ बहन इसी पोखर में छठ पूजा मनाती हैं लेकिन कटरहिया पोखर को जलकुम्भी ने घेर रखा हैं 3 दिन पूर्व इस बाबत नगर आयुक्त को ज्ञापन सौम्पा जा चूका हैं बाबजूद अभी तक सफाई का काम सही तरीके से नहीं किया जा रहा हैं नगर निगम के द्वारा सिर्फ घाट साइड से सफाई किया जा रहा हैं जिसका हम विरोध करते हैं हमारी मांग हैं की पुरे कटरहिया पोखर का सफाई छठ महापर्व पूर्व कर लिया जाए जिसके लिए आज एकदिवसीय सांकेतिक धरना कर निगम प्रशासन को सचेत करने का काम किया जा रहा हैं ताकि कटरहिया पोखर का सफाई समय रहते कर लिया जाए एमएसयू के नगर अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने कहा छठ जैसे महापर्व में हमारे माँ बहन को गंदे पानी में जल कुम्भी वाले पानी में छठ पूजा करना पड़ता हैं यह दुर्भाग्यपूर्ण हैं की दरभंगा के कई पोखर को साफ कर दिया गया हैं लेकिन कटरहिया पोखर की ओर प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा हैं प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने के लिए आज हमलोगो ने सांकेतिक धरना देने का काम किया हैं ताकि प्रशासन कटरहिया पोखर के सफाई के लिए जरुरी कदम उठा सके स्थानीय युवा विकाश कुमार चौधरी ने कहा पोखर के किनारे बैठ कर हमलोग लोकतान्त्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं ताकि हमारा मांग भी लोकतान्त्रिक पद्द्ति से किया जाए हमें उग्र आंदोलन करने का जरुरत ना पड़े औऱ हम उग्र आंदोलन के लिए भी तैयार हैं अगर पोखर के सफाई में सकारात्मक पहल देखने को नहीं मिलता हैं तो दिवाली के बाद हमलोग नगर निगम में घुसकर आंदोलन करने का काम करेंगे स्थानीय युवा राजीव राय मुन्ना कुमार रवि कुमार ने बताया की आंदोलन सुबह 9 बजे से शुरू होकर लगभग 12 बजे दिन तक चला धरना को भगीरथी देवी संगीता देवी माला देवी श्रवण कुमार शंकर कुमार रामप्रसाद राय अनुरूप कुमार प्रतिक झा मो मेहंदी राजा कुमार समेत कई वक्ताओ ने संबोधित किया।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …