छात्र/छात्राओं को दी जाएगी सात निश्चय योजनाओं की जानकारी
दरभंगा, मुख्यमंत्री,बिहार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय के अंतर्गत “आर्थिक हल, युवाओं को बल” के तहत संचालित बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना (बी. एस. सी. सी.) एवं कुशल युवा कार्यक्रम योजना (के.वाई.पी.) का दरभंगा जिला के छात्र छात्राओं को जानकारी प्रदान करने हेतु जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र द्वारा प्रशिक्षण सत्र चलाया जाएगा, इसके लिए जिले के 40 महाविद्यालयों से वहां के नामांकित छात्र-छात्राओं की सूची की मांगी गई है।
जिनमें महाविद्यालयों से छात्र-छात्राओं की सूची जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र को उपलब्ध कराने को कहा गया है उनमें सीएम कॉलेज दरभंगा, सीएम साइंस कॉलेज दरभंगा, सीएम लॉ कॉलेज दरभंगा, एम.एल.एस.एम कॉलेज दरभंगा, एम.जी कॉलेज दरभंगा, एम.एम कॉलेज कादीराबाद, आर.बी.जे. कॉलेज बेला दरभंगा, इंस्टिट्यूट ऑफ़ बिज़नेस मैनेजमेंट बेला दरभंगा, मारवाड़ी कॉलेज दरभंगा, के.एस. कॉलेज लहेरियासराय दरभंगा, एम.के. कॉलेज लहेरियासराय दरभंगा, नागेंद्र झा महिला कॉलेज लहेरियासराय दरभंगा, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज दरभंगा, दरभंगा कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग दरभंगा, गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज मधुबनी, दरभंगा, एम.आर.एम कॉलेज दरभंगा, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वोमेंस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दरभंगा, सरयुग डेंटल कॉलेज दरभंगा, प्रियदर्शनी नर्सिंग इंस्टीट्यूट दरभंगा, मिल्लत कॉलेज लहेरियासराय दरभंगा, सलफिया यूनानी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल दरभंगा, डॉ. हलीम होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लहेरियासराय दरभंगा, मिथिला माइनॉरिटी डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल दरभंगा, अपोलो कॉलेज ऑफ नर्सिंग दरभंगा, डॉ. यदुवीर सिन्हा होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल दरभंगा, आर.बी. मेमोरियल स्कूल ऑफ नर्सिंग दरभंगा, दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल दरभंगा, एम.एम.टी.एम. कॉलेज दरभंगा, एल.सी.एस. कॉलेज दरभंगा, बी.एम.ए. कॉलेज बहेड़ी दरभंगा, एम.के.एस. कॉलेज त्रिमोहन चंदौना, दरभंगा, जे.के. कॉलेज बिरौल दरभंगा, जे.एन. कॉलेज नेहरा दरभंगा,बेहेड़ा कॉलेज बेहेड़ा दरभंगा, एन.एम. कॉलेज बेनीपुर दरभंगा, सती-भारत कॉलेज पड़री, कियू.ए डिग्री कॉलेज जाले दरभंगा,महाऋषि दयानंद इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग दरभंगा, एम.आर.एस.एम. कॉलेज आनंदपुर दरभंगा एवं अयाची मिथिला महिला कॉलेज दरभंगा शामिल हैं।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal