
सामाजिक बदलाव के महानायक कॉमरेड राम नरेश राम की 12वीं शहादत दिवस मनाई गई।
कॉमरेड राम नरेश राम के कार्यो से प्रेरणा लेते हुए भाजपा को गांव समाज से खदरने की की गई अपील
दरभंगा भाकपा(माले) के संस्थापक नेता व पूर्व विधायक, पूर्व राज्य सचिव व सामाजिक बदलाव के महानायक कॉमरेड राम नरेश राम की 12वीं शहादत दिवस आज रेणु नागार्जुन सभागार पंडासराय में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत कॉमरेड राम नरेश राम के चित्र पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुई।
कार्यक्रम का संचालन भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कॉमरेड रामनरेश राम पार्टी अंदर ग्राउंड के समय गांव- गांव में पार्टी को बनाने का काम किया हैं और आज पार्टी ढांचा को मजबूत करते हुए उन्होंने भोजपुर के एकबारी गांव से बिहार विधान सभा सदस्य तक के सफर को पूरा किया। वे एक दौर में पार्टी के राज्य सचिव भी रहे है। और उन्हीं के ऊर्जा के बल पर आज पार्टी पूरे बिहार में फैली है।
आगे वक्ताओं ने कहा कि आज भाजपा के द्वारा पुनः गरीबो के हक हुक़ूक़ पर हमला कर रही है। आज संविधान-लोकतंत्र के ऊपर हमला हो रहा है। गरीबो के लिए बनाए गए कानून को रौंदा जा रहा है।
आज बिना सूचना के गरीबो के घर को भाजपा के इशारे पर पुलिस बुल्डोज कर दे रही है। बिना वैकल्पिक व्यवस्था के गरीबो को उजारा जा रहा है। आज तक रजवाड़ा के उजारे गए परिवारों को नही बसाया गया है। और झूठे केस से माले नेताओ को बरी भी नही किया गया। जिससे गरीबो में काफी आक्रोश है।
वक्ताओं ने कहा कि आज समय है की मांग हैं कि राम नरेश राम के सपनो का बिहार बनाने के लिए उनके द्वारा किये गए कार्य को गांव -गांव में फैलाकर पार्टी को मजबूत कर गांव-गांव से भाजपा को खदरने का संकल्प लेना होगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता आर के सहनी, जंगी यादव, अबधेश सिंह, उमेश प्रसाद साह, प्रो कल्याण भारती, शिवन यादव, बैद्यनाथ यादव, गंगा मंडल, शनिचरी देवी, देवेन्द्र कुमार साह, रानी शर्मा, प्रो कामेश्वर पासवान, राम बृक्ष राय, मयंक कुमार यादव, प्रिंस राज शामिल थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal