Breaking News

डरहाऱ औऱ हरपट्टी में डायरिया फ़ैलने को लेकर एमएसयू ने किया ठेकेदार पऱ कारवाई की मांग-

डरहाऱ औऱ हरपट्टी में डायरिया फ़ैलने को लेकर एमएसयू ने किया ठेकेदार पऱ कारवाई की मांग-

पिछले कई दिनों से हरपट्टी औऱ डरहार में डायरिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा हैं रोजाना सेकरों के तादाद में लोग इस महामारी के चपेट में आ रहे हैं जिसको देखते एमएसयू ने अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा हैं चट्टी चौक से कमला नदी तक नाला क़े पानी को रोक कर नाला निर्माण का कार्य करने को लेकर मिथिला स्टूडेंट यूनियन के राज पासवान ने अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है इस बाबत एमएसयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज ने कहा 4 महीना से चट्टी चौक से नाला के पानी को बहने से रोककऱ निर्माण कार्य ठेकेदार के द्वारा किया जा रहा है जिसके कारण नाला का सड़ा हुआ पानी डरहार व हरपट्टी पंचायत क़े खेतों व तालाबों में जमा हो गया हैं जबकि ठेकेदार पंपिंग सेट लगाकर पानी को बहाकर नाले का निर्माण करना चाहिए था जिसके कारण डरहार पंचायत में नाला के पानी रुक जाने के कारण सैकड़ो लोगों को डायरिया जैसी जानलेवा बीमारी का शिकार होना पड़ा है व पंचायत के दर्जनों लोग विभिन्न अस्पताल में भर्ती हैं उन्होंने आग्रह किया हैं कि तत्काल चट्टी चौक नाले के पानी को बहाने हेतु संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिया जाये व और महामारी फैलाने को लेकर दोषी ठेकेदार पर कड़ी से कड़ी कारवाई की जाये आमजन में इसको लेकर काफी रोष है विनती किया कि जल्द से जल्द हमारी बातों को संज्ञान लिया जाये नही तो मजबूर हो कर हम 3 नवंबर को गांधीवादी तरीके से धरना का आयोजन करने को मजबूर होंगे ।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …