Breaking News

सीएम व सीएम साइंस कॉलेज के छात्र- छात्राओं को दी गई आर्थिक हल युवाओं को बल योजना की जानकारी

सीएम व सीएम साइंस कॉलेज के छात्र- छात्राओं को दी गई आर्थिक हल युवाओं को बल योजना की जानकारी

जिलाधिकारी दरभंगा  द्वारा जारी आदेशा के अनुसार जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र दरभंगा के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत संचालित योजना आर्थिक हल युवाओं को बल के तहत बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, कुशल युवा कार्यक्रम योजना एवं मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना की जानकारी सीएम कॉलेज एवं सीएम साइंस कॉलेज के छात्र/छात्राओं को दी गयी।

सहायक प्रबंधक राजेश कुमार रंजन द्वारा बताया गया कि उच्च शिक्षा के लिए बिहार सरकार द्वारा आवेदक को चार लाख तक का शिक्षा ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके लिए आवेदक को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र दरभंगा कादीराबाद में आकर निबंधन कराना आवश्यक है। साथ ही बिहार के युवा को 3 माह का कंप्यूटर प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। योजना की विस्तृत जानकारी कार्यालय अवधि में आकर प्राप्त की जा सकती है।
कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाध्यापक सहित सहायक प्रबंधक तन्नु कुमारी, रंगनाथ त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।

Check Also

• मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल पैकेज किया गया वितरण… 

🔊 Listen to this   • मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल …